ePaper

नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

Updated at : 24 Aug 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा

आद्रा रेल मंडल में नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की हुई. जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या- 20840 दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया.

विज्ञापन

रांची. आद्रा रेल मंडल में नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की हुई. जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या- 20840 दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया. राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव होने की जानकारी उस ट्रेन से सफर कर रहे बोकारो के यात्री प्रभात रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह बोकारो से गुजरी, तो कोटशिला स्टेशन से पहले कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया. इससे खिड़की के शीशे टूट गये. वहीं कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. आरपीएफ बोकारो के ओसी संतोष कुमार ने बताया कि यह घटना पुरुलिया जिले के डमरू घुटू स्टेशन पर घटी है. मालूम हो कि इसके पूर्व भी 22823 अप भुवनेश्वर-नयी दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार की रात बोकारो रेलवे स्टेशन से सुबह 8.06 बजे फर्स्ट एसी कोच पर पथराव हो गया था, जिससे खिड़की का शीशा चटक गया था.

रांची-कोलकाता विमान ग्राउंडेड, छह विमान देर से पहुंचे

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले आधा दर्जन विमान शनिवार को विलंब से आये. वहीं इंडिगो की रांची-कोलकाता विमान ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. यह विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 3:05 बजे रांची आया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. वहीं इंडिगो एयरलाइंस का कोलकाता-रांची विमान सुबह 7:20 बजे की जगह सुबह 7:40 बजे, इंडिगो का पुणे-रांची विमान सुबह 8:05 बजे की जगह सुबह 8:55 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई-रांची विमान सुबह 8:15 बजे के स्थान पर सुबह 8:40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान शाम 4:00 बजे की जगह शाम 4:25 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान शाम 7:50 बजे के स्थान पर रात 8:20 बजे रांची आया. एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि मौसम खराब होने और एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola