ranchi news : रांची में राज्यस्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के फाइनल 72 विद्यार्थी हुए शामिल

Updated at : 05 Apr 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi news : रांची में राज्यस्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के फाइनल 72 विद्यार्थी हुए शामिल

शौर्य सभागार में शुक्रवार को वर्ड पावर चैंपियनशिप के तर्ज पर राज्य में पहली बार राज्यस्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप हुई. फाइनल में विभिन्न जिलों के 72 प्रतिभागी शामिल हुए.

विज्ञापन

रांची. शौर्य सभागार में शुक्रवार को वर्ड पावर चैंपियनशिप के तर्ज पर राज्य में पहली बार राज्यस्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप हुई. फाइनल में विभिन्न जिलों के 72 प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें हिंदी, इंग्लिश व मैथ्स के लिए क्लास दूसरी से पांचवीं तक के स्टूडेंट्स शामिल थे. उदघाटन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने किया. श्री सोरेन ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि एफएलएन चैंपियनशिप जैसा आयोजन सबसे पहले झारखंड में हो रहा है. ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में क्लास पहली से पांचवीं तक ज्यादा स्टूडेंट्स ड्रॉपआउट होते हैं. अभिभावक काम करने में लगे होते हैं, जिस कारण बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते. इस ड्रॉपआउट को रोकना है. ऐसी व्यवस्था बनानी है, जिससे बच्चे खुद स्कूल जायें.

असफलता से निराश नहीं होना चाहिए

विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि एफएलएन चैंपियनशिप का राज्य में पहली बार आयोजन किया जा रहा है. तीन वर्षों से कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय पर वर्ड पावर चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है. झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि असफलता ही आनेवाली सफलता की नींव होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola