Political news : जिलों में छात्रवृत्ति का भुगतान तेजी से करें : चमरा लिंडा

Updated:
विज्ञापन
Political news : जिलों में छात्रवृत्ति का भुगतान तेजी से करें : चमरा लिंडा

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हर विद्यार्थी तक योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

रांची.

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के हर विद्यार्थी तक योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. मंत्री ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना व साइकिल वितरण योजना की प्रगति की जानकारी ली. कहा : सभी जिलों में छात्रवृत्ति का भुगतान तेजी से किया जाये. जिन जिलों में राशि उपलब्ध है, वहां लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें.

छात्रवृत्ति की बकाया राशि का भुगतान जल्द करने का निर्देश

मंत्री श्री लिंडा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया. पिछड़ा वर्ग के छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि के संदर्भ में उन्होंने विभाग को भारत सरकार से पत्राचार करने को कहा. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर धरातल पर उतारें. कल्याण सचिव कृपानंद झा व कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने मंत्री को योजनाओं की अद्यतन प्रगति के बारे में जानकारी दी. बैठक में राज्य के सभी जिलों के परियोजना निदेशक एवं जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola