नामकुम खटाल और बस्ती विवाद में सोनू मुंडा की मौत, विरोध में रोड जाम, रांची में दिखा यूपी वाला बुलडोजर एक्शन

Updated at : 16 Mar 2025 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi news namkom violence sonu munda death

सोनू मुंडा की मौत के विरोध में सड़क जाम करते लोग. फोटो : प्रभात खबर

Ranchi News: नामकुम खटाल और बस्ती के लोगों के बीच शनिवार को हुए विवाद में सोनू मुंडा की मौत से लोगों का आक्रोश भड़क उठा. लोगों ने रांची-पुरुलिया रोड को जाम कर दिया. रांची में यूपी वाला बुलडोजर एक्शन भी दिखा.

विज्ञापन

Ranchi News| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : होली के दौरान 2 पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने विरोध में पुरुलिया रोड को रविवार को जाम कर दिया. प्रशासन का रांची में यूपी वाला एक्शन भी देखने को मिला. शुक्रवार की शाम और शनिवार को सुबह में नामकुम थाना क्षेत्र में 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ था. मारपीट के बीच तलवारबाजी भी हुई थी. इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इनमें से एक सोनू मुंडा की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

रविवार को नामकुम खटाल और बस्ती के लोगों में हुई थी मारपीट

दरअसल, जोरार पेट्रोल पंप के सामने सरकारी शराब दुकान के पास बाइक की चाबी को लेकर शनिवार को हुए विवाद के बाद नामकुम खटाल एवं बस्ती के लोगों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट में घायल सोनू मुंडा की बाद में मृत्यु हो गयी. इसके बाद क्षेत्र से क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया.

सोनू मंडा की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर भी जलाये. फोटो : प्रभात खबर

सोनू की मौत के विरोध में रांची-पुरुलिया रोड जाम

सोनू की मौत से गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरार में रांची-पुरुलिया रोड को जाम कर दिया. बीच सड़क पर टायर जलाकर सभी सड़क पर बैठ गये. सभी के हाथ में मृतक सोनू मुंडा का फोटो था. ये लोग न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे. विधायक, पूर्व विधायक, आरती कुजूर और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी ग्रामीणों के समर्थन में सड़क पर बैठ गये.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

2 दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. डीएसपी (मुख्यालय प्रथम) अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारी, नामकुम सीओ, बीडीओ लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

12 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी

पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर 12 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने अब तक 8-10 महिला समेत 2 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उपलब्ध वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

सोनू मुंडा की तस्वीर लेकर लोगों ने की रोड जाम. फोटो : प्रभात खबर

रांची में हुआ यूपी वाला बुलडोजर एक्शन

रांची में भी रविवार को यूपी वाला एक्शन देखने को मिला. उत्तर प्रदेश के बुलडोजर मॉडल को अपनाते हुए पुलिस और रेल प्रशासन ने संयुक्त रूप से जमीन की मापी करके अवैध निर्माण को तोड़ दिया. पुलिस ने सबसे पहले राजू भोजनालय होटल को तोड़ा, जहां से विवाद शुरू हुआ था. पुलिस को शिकायत मिली थी कि होटल में अड्डेबाजी होती है. कई अवैध काम यहां से होते हैं, जिसकी वजह से आये दिन विवाद होता रहता है.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी

झारखंड के इन जिलों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश

Indian Railways News: रांची से पटना जाना हुआ आसान, 17 मार्च से चलेगी पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola