त्योहार से पहले रांची में सप्लाई चेन को लेकर चेंबर की पहल, जरूरी सामान वाले वाहनों के लिए नो-इंट्री में छूट की मांग

Updated:
विज्ञापन

चेंबर  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में ज़रूरी सामान की सप्लाई चेन को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने SSP से नो-इंट्री में तीन पहिया मालवाहक वाहनों को छूट देने की मांग की है.

विज्ञापन

रांची. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-इंट्री अवधि में प्रवेश की अनुमति देने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की. चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि सुबह और शाम दो-दो घंटे की नो-इंट्री के कारण छोटे मालवाहक वाहनों को परेशानी हो रही है. त्योहारों को देखते हुए जरूरी सामान की सप्लाई चेन निर्बाध रखना जरूरी है.

विज्ञापन

एसएसपी ने शाम पांच से सात बजे की नो-इंट्री के दौरान अधिक यातायात दबाव वाले मार्गों की सूची चेंबर से मांगी है. उन्होंने कहा कि संबंधित रूट और यातायात दबाव की समीक्षा के बाद आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट देने पर विचार किया जायेगा.

प्रतिनिधिमंडल ने जालान रोड के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की समस्याओं से भी एसएसपी को अवगत कराया.

चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण

मुलाकात के बाद चेंबर और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया. इस दौरान व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही मुख्य सचिव से वार्ता की जायेगी. निरीक्षण के दौरान चेंबर के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य विनिता सिंघानिया और मोनिका गोयनका तथा रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के राजकिशोर सिंह और रविंद्र दुबे मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola