सिल्ली बुरु ठाकुर मेला का आयोजन सात से
Author Vishnu giri
Updated:
विज्ञापन

सिल्ली बुरु ठाकुर मेला का आयोजन सात फरवरी को किया जायेगा.
विज्ञापन
सिल्ली. प्रखंड के लोवादाग पंचायत के सिटकाडीह गांव के लेदीयाटांड़ मैदान में दो दिवसीय सिल्ली बुरु ठाकुर मेला का आयोजन सात फरवरी को किया जायेगा. पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आठ फरवरी रविवार को होगा. गुरुवार को आयोजन समिति ने बैठक कर मेले की तैयारी की समीक्षा की. वहीं मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्य को जिम्मेदारी दी गयी. मेले में टुसू (चौड़ल) प्रदर्शनी, छऊ नृत्य, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता व खेलकूद का आयोजन किया जायेगा. महिला प्रतिभागियों के लिए टोकरी दौड़ एवं सूई धागा दौड़ के अलावा मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










