रांची में श्री श्याम भक्तों की सेवा, 215वें भंडारे में श्रद्धालुओं को कराया गया प्रसाद
रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 215वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान भजनों के साथ बाबा श्याम को भोग लगाया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
रांची. श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 215वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया. भंडारा अंकुर कुमार और आशीष अग्रवाल के परिवार की ओर से निवेदित था. मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा समेत यजमान परिवार के सदस्यों और इष्ट-मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को भोग लगाया.
आपके शहर में
इस दौरान ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन का गायन किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में मंडल के पदाधिकारियों, यजमान परिवार और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया.
भंडारा वितरण में निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, यजमान परिवार के अंकुर कुमार व आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेन्द्र पांडे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया.
8 सितंबर को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ
इधर, श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में 8 सितंबर को शाम 4.30 बजे से श्री सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए