Ranchi News : श्री महावीर मंडल का चुनाव आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Mar 2025 12:18 AM
761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
रांची. श्री महावीर मंडल रांची का चुनाव रविवार को श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट कार्यालय परिसर अपर बाजार में दिन के 10 बजे से होगा. सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी केंद्रीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने प्रेस मीट में दी. उन्होंने कहा कि चुनाव शाम पांच बजे तक चलेगा. शाम छह बजे के बाद मतगणना शुरू होगी. देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. चुनाव बैलेट के माध्यम से होगा. 761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन बूथ व वृद्ध मतदाताओं के लिए एक अलग से बूथ बनाया गया है. मतदान सीसीटीवी की निगरानी में होगा. एलइडी स्क्रीन भी लगाया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. प्रेस मीट में नीलांबर साहू, राजू यादव, शंकर प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, बिंदुल वर्मा, भाष्कर वर्मा, आलोक पीतांबर, राजू चौधरी व निहाल कुंभकार सहित अन्य उपस्थित थे. कितने उम्मीदवार हैं मैदान में : अध्यक्ष के लिए जय सिंह यादव व राज किशोर प्रसाद. उपाध्यक्ष के लिए पवन गुप्ता, राजा सेन गुप्ता, राहुल कुमार सिन्हा चंकी, मंत्री के लिए निलेश यादव व सुभाष कुमार साहू, सहमंत्री बलिराम प्रसाद, गोपाल प्रसाद सोनी, प्रेमचंद्र चौधरी, संतोष कुमार गुप्ता व उदय रविदास. कौन-कौन निर्विरोध चुने गये हैं : कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री सुनील कुमार वर्मा व अंकेक्षक प्रेम कुमार सिंह. किस-किस पद के लिए मतदान होगा : अध्यक्ष एक पद, उपाध्यक्ष दो पद, मंत्री एक, सहमंत्री तीन पद.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










