तमाड़ में आग की आड़ में गोलीकांड, महिला की निर्मम हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Ranchi: राजधानी के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए घर में आग लगा दी गई. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

शुभम हल्दार
Ranchi: रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र की तालाडीह मानकीडीह निवासी एतवारी कुमार की आग में जलने से संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा करते हुए बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने इसे हत्या करार दिया और इसकी गुत्थी सुलझाने का दावा किया. जांच में सामने आया कि आग लगने की घटना के पीछे साजिश के तहत की गई गोलीबारी में युवती की जान गई है. इसका मतलब है कि उसकी हत्या गोली मारकर की गई है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत आग लगने की घटना में होने की सूचना मिली थी. प्रथम दृष्टया मामला आग से झुलसकर मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गोली लगने से होने की पुष्टि हुई. जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत महिला की गोली मारकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी. घटना को हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की गई थी.

हथियार भी बरामद

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश द्वारा टीम गठित कर छापेमारी की गई. जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीराम मुंडा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा, विष्णु महतो.

इसे भी पढ़ें: 

चतरा डीएसपी समेत टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी हाईकोर्ट तलब, मोबाइल जब्त

जुड़वां बच्चों ने अफसरों को उलझाया, आरती फेल तो भुगलू-आमरीन पास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola