कृषि मंत्री शिवराज का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- मूलवासियों को चल रहा है अल्पसंख्यक बनाने का खेल, झामुमो ने किया पलटवार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jul 2024 8:55 AM

विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार में योजनाबद्ध तरीके से मूलवासियों को अल्पसंख्यक बनाये जाने का खेल चल रहा है. झामुमो व कांग्रेस दो कुंभकरण हैं जो बालू, खनिज खाते हैं.

विज्ञापन

रांची : भाजपा के विधानसभा प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की विजय के बाद झारखंड के विधानसभा चुनाव में महाविजय का संकल्प लेना है. महाविजय इसलिए जरूरी है, क्योंकि हमें झारखंड को बचाना है. हेमंत सरकार के संरक्षण में विदेशी घुसपैठ कर रहे है. अगर यह सरकार दोबारा आ गयी, तो यहां के मूलनिवासी अल्पसंख्यक हो जायेंगे. वहीं झामुमो ने इस मुद्दे पर पटलवार करते हुए कहा कि झारखंड में बांग्लादेश से जितने भी घुसपैठ हुए हैं, उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं.

बोले शिवराज- भाजपा की सरकार बना कर संस्कृति बचाना है

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम वोटों के लालच में झारखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं होने दे सकते हैं. खतरा सामने खड़ा है. इसलिए हमें भाजपा की सरकार बना कर झारखंड की संस्कृति, परंपरा व जीवन मूल्यों को बचाना है. वे बुधवार को हरमू रोड स्थित कॉर्निवाल बैंक्वेट हॉल में भाजपा के हटिया विधानसभा स्तरीय ‘कार्यकर्ता अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा’ को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में योजनाबद्ध तरीके से मूलवासियों को अल्पसंख्यक बनाये जाने का खेल चल रहा है. कहा कि हमने सुना है कि कुंभकरण छह महीने सोता था और छह महीने जागता था. जब जागता था, तो सिर्फ खाते ही रहता था. गठबंधन सरकार में झामुमो व कांग्रेस दो कुंभकरण है, जो केवल रोटी नहीं खाते. ये बालू, खनिज और पहाड़ भी खाते हैं. ये केंद्र का भेजा पैसा व गरीबों के मकान भी खा जाते हैं. इन्होंने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है.

हमें झारखंड के लिए कानून बनाना पड़ेगा : हिमंता

असम के मुख्यमंत्री सह विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि दो धर्मों के लोगों के बीच शादी होती है, तो वह विशेष विवाह अधिनियम के तहत होती है. आज झारखंड में घुसपैठिये आकर आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे हैं. एक मुसलमान को चार शादी करने की अनुमति है, लेकिन एक मुसलमान और हिंदू की शादी के बाद आप अपने निजी कानून के हिसाब से नहीं चल पायेंगे. आपको दोनों धर्म के हिसाब से चलना पड़ेगा. इस विषय को नजर में रखते हुए हमें झारखंड के लिए कानून बनाना पड़ेगा. हमें झारखंड की माताओं-बेटियों का अधिकार सुरक्षित रखना पड़ेगा. उल्लेखनीय है कि श्री हिमंता भी इस समय रांची में ही हैं.

झारखंड में घुसपैठ के लिए अमित शाह जिम्मेदार : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड में बांग्लादेश से जितने भी घुसपैठ हुए हैं, उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. क्योंकि गृह मंत्रालय के अधीन ही बीएसएफ और सीमा सुरक्षा बल आते हैं. सीमा की सुरक्षा करना और घुसपैठ रोकना गृह मंत्रालय की जवाबदेही है, तो गृह मंत्रालय झारखंड में घुसपैठ कैसे होने दे रहा है? श्री भट्टाचार्य ने कहा कि हिमंता विश्वा सरमा ने खुद ही स्वीकार किया है कि असम और त्रिपुरा में भी घुसपैठ हो रहा है.

दोनों राज्यों में भाजपा का शासन है. देश में घुसपैठ को बढ़ावा तो भाजपा ही दे रही है. दरअसल, इनको मदरसा बंद करना है. देश भर में सबसे अधिक मदरसा तो यूपी में हैं, तो वहां बंद करायें. इनके सुवेंदू अधिकारी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास नहीं, बल्कि जो हमारे साथ हैं, उनका ही विकास होगा. श्री भट्टाचर्य ने कहा कि भाजपा के लोग दरअसल घोर सांप्रदायिक हैं. इनके नेता एक शांतिप्रिय राज्य में आग उगलने आते हैं. अब तो बोलने की स्वतंत्रता पर भी विचार होना चाहिए, ताकि ये लोग किसी राज्य में जाकर भड़काऊ भाषण न दे सकें.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने मध्य अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय प्राधिकरण से किया आग्रह

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola