ePaper

दिशोम गुरु शिबू सोरेन तीसरी बार बनेंगे राज्यसभा के सदस्य

Updated at : 11 Mar 2020 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Shibu-Soren

Shibu-Soren

shibu soren going to rajya sabha for third time : संघर्ष और झारखंड आंदोलन से निकले दिशोम गुरु शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. वर्ष 1998 में और वर्ष 2002 में वह राज्यसभा के सदस्य चुने गये थे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन तीसरी बार राज्यसभा पहुंचेंगे. बुधवार (11 मार्च, 2020) को झारखंड विधानसभा में उन्होंने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता एवं मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम और महागठबंधन के कई बड़े उनके नामांकन के समय मौजूद थे.

संघर्ष और झारखंड आंदोलन से निकले दिशोम गुरु शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. वर्ष 1998 में और वर्ष 2002 में वह राज्यसभा के सदस्य चुने गये थे. उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर दुमका से लोकसभा का उपचुनाव जीता था. 1977 में शिबू सोरेन पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 1980 में वह पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गये.

शिबू सोरेन वर्ष 1989, 1991 और 1996 में लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीते. वर्ष 2000 में जब बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना, तो वर्ष 2005 में उन्होंने पहली बार एक अल्पमत सरकार की कमान संभाली. शिबू सोरेन की यह अल्पमत सरकार सिर्फ 10 दिन तक ही चल पायी. वर्ष 2004 में शिबू सोरेन केंद्र सरकार में कोयला मंत्री बने. इसी दौरान 30 साल पुराना चिरुडीह कांड में फैसला आया और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.

वर्ष 2009 में गुरुजी फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बने. इस बार भी उनका कार्यकाल पूरा न हो सका. शपथ ग्रहण के कुछ महीनों बाद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से समर्थन नहीं मिलने की वजह से वह बहुमत साबित नहीं कर सके. गुरुजी को फिर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन ने जीत दर्ज की. वर्ष 2014 में जब देश भर में मोदी लहर चल रही थी, वह अपनी दुमका सीट बचाने में सफल रहे. इस बीच, तबीयत नासाज होने की वजह से अघोषित रूप से उन्होंने राजनीति में अपनी सक्रियता कम कर दी. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वह दुमका सीट नहीं बचा पाये.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि शिबू सोरेन झारखंड के ऐसे राजनेता हैं, जिसके इर्द-गिर्द ही प्रदेश की पूरी राजनीति घूमती है. अपनी पार्टी झामुमो के वह सबसे बड़े और सर्वमान्य नेता हैं. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के भी वह निर्विवाद सर्वमान्य नेता हैं. ऐसा लग रहा था कि गुरुजी अब राजनीति से संन्यास ले लेंगे, लेकिन 76 साल की उम्र में गुरुजी दिल्ली की राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola