Rajya Sabha Election : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने विधानसभा में दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे साथ

shibu soren files nomination for rajya sabha from jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) का राज्यसभा (Rajya Sabha) पहुंचना तय है. झारखंड (Jharkhand) से राज्यसभा की दूसरी सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है.
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नामांकन के समय उनके पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे.
झामुमो के विधायक जगरनाथ महतो, दिनेश विलियम मरांडी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिगा सुसरण होरो, निरल पुरती, भूषण तिर्की, विकास कुमार मुंडा, रामदास सोरेन, संजीब सरदार एवं समीर कुमार मोहंती दिशोम गुरु के प्रस्तावक बने.
दिशोम गुरु की जीत पक्की मानी जा रही है. झारखंड की दूसरी सीट पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की ओर से कौन उम्मीदवार होगा, यह अब तक तय नहीं है. चर्चा है कि दूसरी सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगा. फुरकान अंसारी पहले से राज्यसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन के पास कुल 46 विधायक हैं. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए किसी भी पक्ष को 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. ऐसे में शिबू सोरेन की जीत सुनिश्चित है, लेकिन दूसरी सीट जीतने के लिए यूपीए को जोड़-तोड़ का सहारा लेना होगा.
राज्यसभा के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में @ShibuSorenJMM करेंगे नामांकन,विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM . #RajyaSabha pic.twitter.com/b2h6IK2iHd
— Prerna Sharma (@Kumariprerana12) March 11, 2020
दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. पिछले दिनों राज्य भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी के चयन के लिए अधिकृत किया गया.
उल्लेखनीय है कि झारखंड की 2 सीट समेत देशभर की कुल 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना है. चुनाव के नतीजे उसी दिन शाम को घोषित कर दिये जायेंगे. चुनाव के लिए 6 मार्च से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है. यह 13 मार्च तक चलेगी.
इसके बाद 16 मार्च को स्क्रूटनी होगी. 18 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 9 अप्रैल को राज्यसभा में झारखंड कोटे की दो सीटें खाली हो रही हैं. प्रेमचंद गुप्ता और परिमल नाथवानी का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नाथवानी आंध्रप्रदेश से राज्यसभा जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




