ePaper

झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक बने शेखर बोस, कोयलांचल में हर्ष

Updated at : 18 Aug 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक बने शेखर बोस, कोयलांचल में हर्ष

रविवार को रांची में झारखंड वॉलीबॉल संघ की चुनावी बैठक में मैक्लुस्कीगंज निवासी शेखर बोस को झारखंड वॉलीबॉल संघ का संरक्षक चुना गया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. रविवार को रांची में झारखंड वॉलीबॉल संघ की चुनावी बैठक में मैक्लुस्कीगंज निवासी शेखर बोस को झारखंड वॉलीबॉल संघ का संरक्षक चुना गया. वहीं सेतांक सेन को झारखंड वॉलीबॉल संघ का नया सचिव बनाया गया है. ज्ञात हो कि वॉलीबॉल खिलाड़ी व कोच शेखर बोस एकीकृत बिहार व झारखंड में वॉलीबॉल संघ के सचिव पद पर 36 वर्ष तक सेवा देने के बाद अब संरक्षक की भूमिका में सेवा देंगे. नयी कमेटी में चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, वाइस चेयरमैन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति (पदेन उपाध्यक्ष) और डॉ रामजी यादव (उप कुलपति वाइबीएन विश्वविद्यालय) प्रेसिडेंट आरके आनंद (पूर्व राज्यसभा सांसद, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय (पलामू) व धनबाद से एसएम हाशमी सहित अन्य का चुनाव किया गया. बहरहाल 36 वर्षों से सचिव रहे शेखर बोस अब संघ के संरक्षक बनाये जाने पर दीपक राणा जंग बहादुर, आरके प्रसाद, कमल मुंडा, रामबिलास गोप, जोशी टीडी, केपी मोहंती, सुशील तिवारी, मनोज कुमकर गुप्ता, राजीव वर्मा, सचिन गिरि, नागदीप यादव, अनिल गंझू, लखन कुमार, दिनेश गुप्ता सहित मैक्लुस्कीगंज व कोयलांचल के लोगों ने हर्ष जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola