Shardiya Navratri : नवरात्रि में बन रहे 9 शुभ योग, खरीदारी करने के लिए है उत्तम समय, जानें किस दिन क्या खरीदें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2023 11:18 AM

विज्ञापन

नवरात्रि में नौ शुभ योग बन रहे हैं. जिसके कारण खरीदारी और निवेश के लिए शुभ माना जा रहा है. इस संयोग में ज्वेलरी, प्रोपर्टी, वाहन, फर्नीचर समेत कई चीजों को खरीदना शुभ है. आइये जानते हैं किस दिन क्स चीज की खरीददारी करना शुभ है.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: इस बार नवरात्र में शुभ संयाेग बन रहा है. 15 से 23 अक्टूबर तक में हर दिन शुभ योग और संयाेग है. इसे खरीदारी और निवेश के लिए शुभ माना जा रहा है. इस संयोग में ज्वेलरी, प्रोपर्टी, वाहन, फर्नीचर, देवी-देवताओं की प्रतिमा, बर्तन आदि खरीदना शुभ है. आचार्य अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है. यह देश-दुनिया के लिए काफी शुभ और लाभकारी है. मलमास के बाद देवी आगमन काफी शुभ माना जा रहा है. ऐसे में उत्सव, अनुष्ठान कराना, खरीदारी करना जैसे शुभ कार्य किये जा सकते हैं. व्यवसाय की दृष्टि से भी यह नौ दिन काफी लाभकारी है. कलश स्थापना का भी अभिजीत शुभ योग बन रहा है, जिससे भक्तों की सभी कामनाएं पूरी होंगी.

किस दिन क्या खरीदें

  • 15 अक्टूबर : सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग, चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग. इसमें भूमि, भवन मकान से संबंधित चीजें खरीदने पर काफी लाभकारी माना जा रहा है.

  • 16 अक्टूबर : यमघट योग. इस दिन सोने की खरीदारी लाभदायक है.

  • 17 अक्टूबर : रवि योग. इस दिन वाहन, पीतल बर्तन, देवी प्रतिमा खरीदना लाभकारी होगा.

  • 18 अक्टूबर : सर्वार्थ सिद्धि योग. शंख और चांदी की वस्तु खरीदना लाभकारी है.

  • 19 अक्टूबर : रवि योग.वस्त्र, स्वर्ण आभूषण और अनाज की खरीदारी करना लाभकारी है.

  • 20 अक्टूबर : रवि योग. लक्ष्मी जी की चांदी की प्रतिमा, सफेद वस्त्र, रत्न विशेष कर हीरा, मोती खरीदना लाभकारी है.

  • 21 अक्टूबर : सुकर्मा योग. इस दिन वाहन, अष्टधातु की देवी-देवताओं की प्रतिमा, घरेलू सामग्री, लकड़ी की सामग्री फर्नीचर आदि खरीदना लाभकारी है.

  • 22 अक्टूबर : धृति योग. वाहन और स्वर्णाभूषण की खरीदारी करना लाभदायक है.

  • 23 अक्टूबर : सर्वार्थ सिद्धि योग. गोमती चक्र, शंख की चूड़ी, कांसा और पीतल का बर्तन खरीदना लाभकारी है.

Also Read: Shardiya Navratri 2023: कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा शुरू, जानें किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola