Cricket : महिला चैलेंजर ट्रॉफी : टीम बी ने टीम सी को 33 रन से हराया
महिला चैलेंजर ट्रॉफी : टीम बी ने टीम सी को 33 रन से हराया
रांची. जेएससीए स्टेडियम में खेली जा रही सीनियर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में मंगलवार को टीम बी ने टीम सी को 33 रन से हराया. टीम बी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाये. टीम बी की ओर से प्रतीका रावल ने 53 गेंदों पर छह चौकों व चार छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. तेजल ने 15 गेंद पर 24 रन बनाये. टीम सी की ओर से आरती केदार ने 41 रन देकर चार विकेट लिये. जवाब में टीम सी निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 135 रन ही बना पायी. टीम के लिए शरण्या गढ़वाल ने 22 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाये. टीम बी की ओर से तनुश्री सरकार ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये. टीम बी को प्रतीका रावल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए