ePaper

वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट की ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’

Updated at : 14 Oct 2020 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट की ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’

‘प्रभात खबर’ के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2020) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ नामक पुस्तक भेंट की. इस पुस्तक के लेखक अनुज कुमार सिन्हा हैं. इस पुस्तक में झारखंड अलग राज्य की लड़ाई के सबसे बड़े नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन के संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया है.

विज्ञापन

रांची : ‘प्रभात खबर’ के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2020) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ नामक पुस्तक भेंट की. इस पुस्तक के लेखक अनुज कुमार सिन्हा हैं. इस पुस्तक में झारखंड अलग राज्य की लड़ाई के सबसे बड़े नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन के संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया है.

‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ में शिबू सोरेन के जीवन के हर पड़ाव के बारे में रोचक जानकारियां हैं. शिबू सोरेन का बचपन कैसे बीता. किस तरह वह आंदोलनकारी बन गये. युवावस्था में उन्होंने किस तरह से दक्षिण बिहार में आदिवासियों के बीच समाज सुधारक के रूप में लंबे समय तक काम किया. अलग झारखंड राज्य की मांग उठी, तो उसमें भी वह शामिल हुए.

लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले शिबू सोरेन किस तरह से राजनीति में आये. कैसे उनके जीवन की दिशा बदली. किस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसा संगठन खड़ा करके कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के बीच अपना अलग अस्तित्व बनाया. तीन-तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने. उनके बेटे हेमंत सोरेन भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

Also Read: Sarkari Naukri: झारखंड हाइकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे से शिक्षकों व हेमंत सोरेन सरकार को बड़ी राहत, रांची में मना जश्न

श्री सिन्हा ने ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के साथ-साथ मुख्यमंत्री को अपनी तीन और पुस्तकें भी भेंट की. जो पुस्तकें उन्होंने भेंट की, उनके नाम ‘असली झारखंड’, ‘महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा’ और ‘झारखंड के आदिवासी : पहचान का संकट’ हैं. श्री सिन्हा ने ‘महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा’ नामक पुस्तक में झारखंड क्षेत्र में महात्मा गांधी की यात्रा और उनकी सभाओं के बारे में जानकारी दी है.

Also Read: खून से लथपथ युवक ने पुलिस से कहा, गांव वालों ने मेरी पत्नी का सामूहिक बलात्कार किया, परिवार के 9 लोगों का किया नरसंहार…

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola