सुमित की दूसरी हैट्रिक, ब्लैक टाइगर व संत जॉन्स जीते

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़ाम व चुट्टू और नामकुम व आदर्श क्लब का मैच ड्रॉ रहा.

विज्ञापन

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल में सुमित कुजूर ने सत्र की दूसरी हैट्रिक लगायी, जिससे ब्लैक टाइगर ने 3-0 की आसान जीत दर्ज की. खेलगांव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड पर खेले गये मैच में सुमित ने 10वें, 15वें और 45वें मिनट में गोल किये. उनकी हैट्रिक की मदद से ब्लैक टाइगर ने कांके को 3-0 से हराया. इससे पहले सुमित ने जेएसए के खिलाफ भी हैट्रिक गोल किये थे. इससे पूर्व दिन के पहले मैच में संत जॉन्स ने प्रकाश क्लब रुप्पुपीढ़ी को 3-1 से हराया. संत जॉन्स की ओर से मैच के 11वें मिनट में मुकेश ने, 25वें मिनट में स्तानिस बारला ने और 37वें मिनट में बाल गोविंद मुंडा ने गोल किये. प्रकाश क्लब की ओर से एकमात्र गोल 21वें मिनट में अमृत लकड़ा ने किया. उधर, मुख्य स्टेडियम ग्राउंड पर खेला गया बड़ाम व चुट्टू और नामकुम व आदर्श क्लब का मैच ड्रॉ रहा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola