मेकन व स्पोर्टिंग यूनियन जीते

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फोर एस बड़ाम और बिरसा क्लब कोकर के बीच खेला गया पहला मैच 1-1 गोल से ड्रॉ रहा.

विज्ञापन

सीनियर डिवीजन फुटबॉल खेल संवाददाता, रांची छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल में गुरुवार को मेकन, स्पोर्टिंग यूनियन और जेएसएसपीए ने जीत दर्ज की. खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में फोर एस बड़ाम और बिरसा क्लब कोकर के बीच खेला गया पहला मैच 1-1 गोल से ड्रॉ रहा. फोर एस बड़ाम के लिए 57वें मिनट में सुरेश मुंडा ने, जबकि लेकिन कोकर के लिए संतोष कच्छप ने 58वें मिनट में ही गोल किया. दूसरे मुकाबले में मेकन ने चुट्टू को 3-0 से पराजित किया. पहले मिनट में रोहन कच्छप ने गोल मार कर टीम का खाता खोला. 44वें मिनट में रोहित तिग्गा व 67वें मिनट में अंकित ने गोल किये. वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में स्पोर्टिंग यूनियन ने कड़े संघर्ष के बाद प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी को 1-0 से हराया. एकमात्र गोल मैच के 42वें मिनट में मो कैफ ने किया. दूसरे मैच में जेएसएसपीएस ने रोमांचक मुकाबले में संत जॉन्स को 2-1 से पराजित किया. जेएसएसपीएस की ओर से 18वें मिनट में उदित मुंडा ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन 21वें मिनट में संत जॉन्स के अतीत कच्छप ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया. 66वें मिनट में सागेन मरांडी ने गोल कर जेएसएसपीएस को 2-1 से जीत दिला दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola