नहीं रहें JMM नेता मो नौशाद आलम, पीछे छोड़ गये संघर्ष और समर्पण की यादें

Updated:
विज्ञापन

स्वर्गीय नौशाद आलम का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी मो नौशाद आलम का रविवार को निधन हो गया. झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य हेमलाल मेहता ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मो नौशाद आलम पार्टी के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते थे.

विज्ञापन

रांची. झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य एवं रांची जिला-महानगर के संयोजक हेमलाल मेहता ने झामुमो नेता और झारखंड आंदोलनकारी मो नौशाद आलम के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. मो नौशाद आलम का रविवार को निधन हो गया.

विज्ञापन

मो नौशाद आलम झामुमो रांची महानगर के कोषाध्यक्ष रह चुके थे. इसके अलावा उन्होंने हेमलाल मेहता के साथ बुद्धिजीवी मोर्चा रांची महानगर और रांची जिला में उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभायी थी.

हेमलाल मेहता ने कहा कि मो नौशाद आलम का मृदुभाषी स्वभाव और पार्टी के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जायेगा. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola