Ranchi News : विधि विभाग की महिला अफसर से धक्का-मुक्की
Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 07 Apr 2025 12:43 AM
आरोपी ने महिला के बच्चे का गला दबाया
वरीय संवाददाता, रांची. विधि विभाग की महिला अंडर सेक्रेटरी अंजु कुमारी मिंज के साथ धक्का-मुक्की और उनके पांच वर्ष के बच्चे देवांश कुमार का गला दबाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अंजु ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि चार अप्रैल की शाम में वह धुर्वा स्थित विधि विभाग के कार्यालय से बेटे देवांश को लेकर कार से घर जा रही थी. इसी क्रम में रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही एक व्यक्ति अन्य लोगों के साथ मेरी कार को रोकने लगा. भीड़ के कारण उस समय कार धीरे-धीरे चला रही थी. बगल की सीट में बैठे बेटे को उस व्यक्ति ने चाटा मार दिया और उसका गला दबाने लगा. इस वजह से बेटा चिल्लाने लगा. इस दौरान गाड़ी चलाते हुए वह बेटे को छुड़ाने लगी. इस पर आरोपी कह रहा था कि गाड़ी रोक, नहीं तो छोड़ेंगे नहीं. इस पर मैंने गाड़ी रोक दिया. इसके बाद वह कार से बाहर आयी. तब वह और उसके साथ वाले लोग मेरे साथ धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार करने लगे. मुझे व मेरे बेटे को हटने के लिए कहने लगे. तब मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मेरे बच्चे काे हाथ कैसे लगाया. तेरी हिम्मत कैसे हुई बच्चे को मारने की. इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि तुम गाड़ी भगा रही थी इसलिए ऐसा किया. इस दौरान रेलवे कर्मचारी व पुलिस उस व्यक्ति को हटाने की जगह मुझे और मेरी गाड़ी को धक्का देने लगे. तब मैं रोते हुए कार से बेटे के साथ जाने लगी. तब वह व्यक्ति अगले चौराहा पर अपनी मोटरसाइकिल से आया और मुझे कुछ कहते हुए चला गया. मैं उसकी बात को अनसुना कर तेजी से सिंह मोड़ की ओर चली गयी. अंडर सेक्रेटरी ने मामले में मोटरसाइकिल नंबर जेएच-01-एएस-0332 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










