Ranchi News : अनुदानित हाइस्कूल-इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति, पोशाक की सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : अनुदानित हाइस्कूल-इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति, पोशाक की सुविधाएं

वित्तमंत्री की सहमति के बाद संचिका स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग पहुंची

विज्ञापन

रांची. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे छात्रवृत्ति, पोशाक, जूता आदि अब अनुदानित हाइस्कूल, इंटर कॉलेज, संस्कृत स्कूल व मदरसा के विद्यार्थियों को भी मिलेगी. इस बाबत वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने संबंधित संचिका पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद संचिका वापस स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग में लाैट गयी है. अब इस पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जायेगी. वित्तमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद झारखंड राज्य शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर का आभार प्रकट किया है. मोर्चा के रघुनाथ सिंह, संजय कुमार, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, अरविंद सिंह, नरोत्तम सिंह, फजलुल कादरी अहमद, मुरारी प्रसाद सिंह, देवनाथ सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, बिरसो उरांव आदि ने संचिका को स्वीकृति के लिए विभागीय सचिव से अगले कैबिनेट में भेजने की मांग की है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सहमति मिलने के बाद भी लंबे समय से संचिका वित्त विभाग में पड़ी हुई थी. मोर्चा ने वित्तमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था. इसके बाद प्रस्ताव पर वित्त विभाग की अोर से सहमति दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola