शिक्षक नियुक्ति में भी 25 प्रतिशत रिजर्व सीट पर झारखंड से 10वीं और 12 वीं होना जरूरी, JSSC ने किया स्पष्ट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Oct 2022 6:46 AM

विज्ञापन

जेएसएससी कार्यालय

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी शिक्षक नियुक्ति मामले में ये सपष्ट किया है कि 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर राज्य से 10वीं और 12 वीं पास करना जरूरी है. साथ ही स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्लस-टू हाइस्कूलों में स्नातकोत्तर शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में स्पष्ट किया है कि पूर्व से कार्यरत हाइस्कूल शिक्षकों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति के लिए भी आवेदक का झारखंड से मैट्रिक व इंटर परीक्षा पास होना अनिवार्य है. प्लस-टू हाइस्कूलों में पीजी शिक्षकों के 75 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होनी है, वहीं 25 प्रतिशत पद न्यूनतम तीन वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत हाइस्कूल शिक्षकों के लिए आरक्षित है.

आयोग की ओर से बताया गया है कि यदि कोई शिक्षक राज्य के हाइस्कूल में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत हैं, लेकिन झारखंड से मैट्रिक व इंटर पास नहीं हैं, तो वैसे शिक्षक इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. आयोग ने बताया है कि जो अभ्यर्थी 31 अगस्त 2009 से पूर्व बीएड सत्र में नामांकित रहे हों, उनके लिए स्नातकोत्तर में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा.

इसके बाद नामांकित होनेवाले अभ्यर्थियों के लिए स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. हालांकि, इस मामले में एससी-एसटी व दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी.

आकलन परीक्षा के लिए  भी बढ़ सकती है आवेदन की तिथि

राज्य में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की आकलन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि भी बढ़ायी जा सकती है. अभी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है. इसको लेकर शुक्रवार को जैक में बैठक होगी. बैठक में अब तक जमा आवेदन की समीक्षा की जायेगी. फिर तिथि बढ़ाने पर निर्णय लिया जायेगा.

पीजीटी िशक्षकों के लिए अब एक नवंबर तक जमा होगा आवेदन

रांची. प्लस-टू हाइस्कूलों में पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अॉनलाइन आवेदन की तिथि को विस्तारित करते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने एक नवंबर की मध्य रात्रि तक बढ़ा दी है. इच्छुक अभ्यर्थी अब एक नवंबर की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकेंगे. राज्य के प्लस-टू हाइस्कूलों में 3,120 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है.

आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के मुताबिक चार नवंबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए सात नवंबर की मध्य रात्रि तक का समय तय किया गया है. नाै नवंबर से लेकर 11 नवंबर की मध्य रात्रि तक अॉनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर को छोड़ कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए पुन: लिंक उपलब्ध रहेगा.

परीक्षा शुल्क में कोई संशोधन नहीं :

जेएसएससी ने परीक्षा के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है. राज्य के एसटी, एससी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है. 40 प्रतिशत या उससे अधिक नि:शक्ततावाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट अनुमान्य है.

सीबीटी मोड में एक चरण में परीक्षा :

पीजीटी प्रतियोगिता परीक्षा एक चरण में होगी. कंप्यूटर आधारित (सीबीटी मोड में) परीक्षा ली जायेगी. मुख्य परीक्षा के लिए दो पत्र होंगे. परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola