ePaper

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, 3 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आज से आवेदन शुरू

Updated at : 05 Apr 2023 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, 3 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आज से आवेदन शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2855 पदों पर रेगुलर वैकेंसी निकाली है. जबकि 265 पर बैकलॉग के जरिये नियुक्ति होगी. 2855 पदों में से 2,137 पर सीधी नियुक्ति होगी

विज्ञापन

झारखंड के बेरोजगार B.ED धारक छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने 3 हजार से अधिक पीजीटी पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसकी प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की अधिकृत वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

3120 पदों पर निकली वैकेंसी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2855 पदों पर रेगुलर वैकेंसी निकाली है. जबकि 265 पर बैकलॉग के जरिये नियुक्ति होगी. आपको बता दें कि 2855 पदों में से 2,137 पर सीधी नियुक्ति होगी जबकि 718 पदों पर पहले से कार्यरत TGT शिक्षकों को प्राथमिकता मिलेगी.

Also Read: झारखंड के सरकारी कर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, 4 फीसदी बढ़ेगा महंगाई भत्ता
क्या है उम्र सीमा और योग्यता

जेएसएससी द्वारा संचालित इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 21 होना अनिवार्य है. जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है. आरक्षित वर्ग के लोगों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. इसके अलावा उम्मीदवारों का स्नातकोत्तर में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है. साथ ही साथ बीएड की डिग्री भी अनिवार्य है

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार 47,600 से 1,51,000 रुपये के बीच मासिक वेतन दिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट website-https://www.jssc.nic.in/ पर जाएं.

  • उसके बाद PGTTCE-2023 के एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें

  • इसके बाद आयोग द्वारा मांगी गयी जरूरी डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आगे बढ़ाएं

  • एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको अपने फोन/ ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा.

  • अब दिए गए क्रेडेंशियल्स के साथ फिर से लॉगिन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर दिए दिशा-निर्देशों के साथ पूरी आवेदन प्रक्रिया को फाइनल रूप दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola