ePaper

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : CTeT या पड़ोसी राज्यों से TeT पास झारखंड के अभ्यर्थी भी शिक्षक भर्ती में होंगे शामिल

Updated at : 21 Dec 2023 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : CTeT या पड़ोसी राज्यों से TeT पास झारखंड के अभ्यर्थी भी शिक्षक भर्ती में होंगे शामिल

यह दुर्भाग्य का विषय है कि झारखंड में पिछले सात वर्षों से टेट का आयोजन ही नहीं किया गया. खंडपीठ ने यह भी कहा कि राज्य के हित में कोर्ट यह फैसला दे रहा है, जो छात्रों के हित में है. मामले में 18 अगस्त 2023 को सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

विज्ञापन

Jharkhand Mein Sarkari Naukri|सीटेट व अन्य राज्यों (पड़ोसी) से टेट उत्तीर्ण करनेवाले झारखंड के अभ्यर्थियों को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है. ऐसे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) में शामिल करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही हाइकोर्ट ने यह शर्त लगाते हुए कहा है कि सीटेट व दूसरे राज्यों से टेट उत्तीर्ण करनेवाले झारखंड के अभ्यर्थी यदि शिक्षक पद पर नियुक्त होते हैं, तो उन्हें तीन साल के अंदर जो पहली जेटेट होगी, उसे पास करना अनिवार्य होगा. यदि तीन वर्ष के अंदर राज्य सरकार जेटेट नहीं आयोजित करती है, तो यह शर्त लागू (क्षांत) नहीं होगा. हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) लेने का आदेश दिया. चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ व अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उक्त फैसला सुनाया. अपना फैसला सुनाने के दौरान खंडपीठ ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से कहा कि वह राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों से निर्देश लेकर यह बतायें कि कोर्ट का आदेश प्रार्थियों को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल कराने का है. इस पर महाधिवक्ता ने प्रारंभिक तौर पर इस बात से मना किया कि सीटेट में क्षेत्रीय भाषा नहीं होती है, इसलिए यह मानना संभव नहीं होगा. पूर्व में भी राज्य सरकार ने असमर्थता जतायी थी. खंडपीठ ने मौखिक रूप से महाधिवक्ता को निर्देश दिया.

महाधिवक्ता बोले- सीटेट पास को शामिल करने पर सरकार सहमत

इसके बाद महाधिवक्ता श्री रंजन ने कहा कि सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल करने पर राज्य सरकार सहमत है. महाधिवक्ता की सहमति के बाद खंडपीठ ने अपना आदेश पारित किया. खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि राज्य के लाखों अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो जायेंगे, यह उचित नहीं है, क्योंकि सीमित पदों पर नियुक्ति के लिए जब विज्ञापन निकाले जाते हैं, तो भारी संख्या में आवेदन आते हैं. लाखों अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से वंचित हो जायेंगे, यह उचित प्रतीत नहीं होता है. यह दुर्भाग्य का विषय है कि झारखंड में पिछले सात वर्षों से टेट का आयोजन ही नहीं किया गया. खंडपीठ ने यह भी कहा कि राज्य के हित में कोर्ट यह फैसला दे रहा है, जो छात्रों के हित में है. मामले में 18 अगस्त 2023 को सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

प्रार्थियों का पक्ष

इससे पूर्व मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से पूर्व महाधिवक्ता व वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता रोहित रंजन सिन्हा ने पक्ष रखा था. उन्होंने बताया था कि वर्ष 2016 के बाद से सात वर्षों से झारखंड में टेट नहीं लिया गया है. राज्य सरकार नो प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के 26001 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है. वैसी स्थिति में एनसीटीइ के प्रावधान के अनुसार, दूसरे राज्यों से टेट पास व सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चल रही नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाये अथवा टेट लिया जाये. तब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाये.

Also Read: झारखंड: शिक्षक समेत कई पदों पर होगी बंपर बहाली, 93 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर बोले सीएम हेमंत सोरेन

राज्य सरकार का पक्ष

राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने खंडपीठ को बताया था कि 26001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिसे रोका नहीं जा सकता है. इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेट का आयोजन किया जायेगा. सीटेट में क्षेत्रीय भाषा का प्रावधान नहीं होता है, इसलिए उन्हें शामिल करना संभव नहीं है.

इन्होंने दायर की थी याचिका

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के सचिव सोनू सुमन व अन्य की ओर से याचिका दायर की गयी है. साथ ही सूरज बिहारी मंडल, मोतीलाल नायक व आशा कुमारी ने भी याचिका दायर की थी.

Also Read: झारखंड :भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की CTET पास आदिवासी-मूलवासी युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने की मांग

प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 12 जनवरी से

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का आयोजन 12 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक किया जायेगा. 26001 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा राज्य के बोकारो, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां व रांची जिले में अवस्थित विभिन्न केंद्रों पर होगी. इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक की और से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी सूचना आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जल्द ही प्रकाशित की जायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola