ePaper

झारखंड में 12 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार जल्द भेजेगी JSSC को अधियाचना, 11 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

Updated at : 11 Mar 2023 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 12 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार जल्द भेजेगी JSSC को अधियाचना, 11 हजार पदों पर होगी नियुक्ति

जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन नियमावली में बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर बनायी गयी नियमावली से झारखंड से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पास होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है

विज्ञापन

राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए सरकार की ओर से जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही जारी किया जायेगा. विभागों द्वारा अब बदले हुए प्रावधान के अनुरूप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. राज्य के अलग-अलग विभागों में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी.

राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन नियमावली में बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर बनायी गयी नियमावली से झारखंड से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पास होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है. ऐसे में जिस विभाग से जुड़ी नियुक्ति हाइकोर्ट के आदेश के बाद रद्द की गयी थी, उसके लिए फिर से अधियाचना भेजी जायेगी. इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन जमा किया था, उन्हें फिर से परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा. इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा.

शिक्षा मंत्री ने नियुक्ति को लेकर बैठक :

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विभाग में होनेवाली नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की. नियुक्ति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. शिक्षा विभाग द्वारा प्लस टू विद्यालय में 3120 व 690 प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति के लिए पूर्व में आयोग को अधियाचना भेजी गयी थी. दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया पूरी हो गयी थी.

प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 50 हजार पद :

प्राथमिक व मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य के 50 हजार पद सृजित किये गये हैं. इन पदों पर दो चरण में नियुक्ति करने की तैयारी है. नियुक्ति को लेकर जिलास्तर से आरक्षण रोस्टर क्लियर कर विभाग को भेज दिया गया है. विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियुक्ति में इडब्ल्यूएस के आरक्षण को लेकर कार्मिक विभाग से दिशा-निर्देश मांगा गया है.

इन परीक्षाओं की फिर से भेजी जायेगी अधियाचना

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद.

झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद.

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद.

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद.

तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद.

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद.

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद.

झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद.

झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद.

झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद

झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद

झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद

तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद

झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद

झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद

झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद

झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola