केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने संभाला पदभार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपना पदभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.
रांची : रांची से सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में अपना पदभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुलदस्ता देकर उन्हें शुभकामनाएं दी. इस दौरान उनसे मुलाकात करने वालों का तांता लगा रहा. गौरतलब हो कि पीएम मोदी की कैबिनेट में पहली बार संजय सेठ को जगह दी गयी है. 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी.
संजय सेठ बोले- केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 9 जून को शपथ ग्रहण किया था. इसके बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों से चल कर दोगुनी ऊर्जा से काम करूंगा. सोमवार को उन्होंने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संजय सेठ को मिलकर बधाई दी. ज्ञात हो कि झारखंड की एक और सांसद को नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है. कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है.
लोकसभा चुनाव 2024 में संजय सेठ ने यशस्विनी सहाय को हराया
केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ की ये दूसरी जीत है. पहली बार उन्होंने साल 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा. जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को हराया. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की जगह उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया था. लेकिन संजय सेठ के हाथों यशस्विनी सहाय को हार का सामना करना पड़ा था.
40 साल से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं संजय सेठ
संजय सेठ झारखंड की राजनीति में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं. 25 अगस्त 1959 को इनका जन्म हुआ. इनके पिता का नाम चांद नारायण सेठ और मां का नाम करुणा सेठ है. 27 नवंबर 1983 को नीता सेठ से इनका विवाह हुआ. इनकी एक पुत्री और एक पुत्र है. कॉलेज लाइफ से ही वे सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. इन्होंने बीकॉम, एलएलबी के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट्स इंडस्ट्रियल एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है. कानपुर, रांची और दिल्ली तीन जगह से पढ़ाई की है.
Also Read: Jharkhand : संजय सेठ को पहली, तो अन्नपूर्णा देवी को दूसरी बार कैबिनेट में मिली जगह, मना जश्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










