झारखंड में जमकर हो रही बालू तस्करी, पुलिस ने पकड़े सिर्फ "8.95 करोड़ के बालू
झारखंड के विभिन्न जिलों में जमकर बालू की तस्करी हुई. लेकिन पुलिस सिर्फ करीब 8,95,91,400 रुपये कीमत की बालू ही पकड़ सकी. इस बात की पुष्टि बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई को लेकर तैयार आंकड़ों से होती है.
राज्य के विभिन्न जिलों में जमकर बालू की तस्करी हुई. लेकिन पुलिस सिर्फ करीब 8,95,91,400 रुपये कीमत की बालू ही पकड़ सकी. इस बात की पुष्टि बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई को लेकर तैयार आंकड़ों से होती है.
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के अगस्त माह तक पुलिस और प्रशासन ने बालू तस्करी के खिलाफ 903 जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 725 केस दर्ज कर 430 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं छापेमारी के दौरान 1558 छोटी-बड़ी बालू लदी गाड़ियां जब्त की गयी. इनसे करीब 17,91,828 सीएफटी बालू बरामद किये गये. बरामद बालू के आंकड़ों के अनुसार एक सीएफटी बालू की सरकारी कीमत करीब 4.53 रुपये है.
एक हाइवा में करीब 500 सीएफटी बालू लोड किया जाता है. इसलिए बरामद बालू के आंकड़ों के अनुसार पुलिस प्रशासन ने करीब 3,583 हाइवा लोड बालू बरामद किया. खुले बाजार में एक हाइवा बालू की कीमत करीब 25 हजार रुपये होती है. इस प्रकार 3,583 हाइवा बालू की कीमत करीब 8,95,91,400 रुपये हुई. आंकड़ों पर कहा जा सकता है कि जमकर बालू तस्करी हुई.
बालू उठाव के लिए मुख्य घाट या नदियां गढ़वा, पलामू, देवघर और रांची में हैं. पलामू रेंज के लातेहार, रांची रेंज में खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा है. हजारीबाग रेंज में हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और चतरा जिला, कोयला रेंज में धनबाद और बोकारो, कोल्हान रेंज में जमशेदपुर, सरायकेला- खरसावां और चाईबासा जिला के अलावा संताल परगना रेंज के देवघर, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा में बालू है. इन इलाके में अवैध तरीके से बालू का उठाव होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










