अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे की कोच प्रतिमा बरवा का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

Salima Tete coach: झारखंड की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को पारस अस्पताल में निधन हो गया. सीएम हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. शुक्रवार को पैरालाइसिस अटैक आने के बाद प्रतिमा को आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

Salima Tete coach: झारखंड की हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का रविवार को पारस अस्पताल में निधन हो गया. शुक्रवार को पैरालाइसिस अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से राज्य के खेल जगत में शोक फैल गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर दुःख जताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिमा का निधन हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति- सीएम हेमंत सोरेन

सीएम ने कहा कि झारखंड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायक है. जीवन के संघर्ष में आज वह सभी को छोड़कर चले गयीं. झारखंड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी. उनका निधन झारखंड ही नहीं देश के हॉकी जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को दे चुकी हैं ट्रेनिंग

बता दें कि प्रतिमा बरवा ने झारखंड महिला हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. वर्तमान में वह खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच थीं. इसके अलावा प्रतिमा सिमडेगा में भी कोच रह चुकी हैं. मालूम हो कि उनके द्वारा प्रशिक्षित कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सलीमा टेटे को भी दिया है प्रशिक्षण

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, झारखंड की पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रतिमा बरवा अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा और सुषमा कुमारी जैसी प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों की कोच रह चुकी हैं. इन सभी ने अपने खेल के दम पर न केवल झारखंड, बल्कि भारत का नाम भी दुनिया भर में रोशन किया है.

इसे भी पढ़ें 

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब SDO ने भेजा नोटिस, जानिये क्या है मामला

रांची के जगन्नाथ मंदिर का पुरी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकास, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का प्रयास

Cyber Crime: देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे साइबर रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola