हेमंत से मिले आरपीएन राज्यसभा चुनाव पर हुई बात

Updated:
विज्ञापन
हेमंत से मिले आरपीएन राज्यसभा चुनाव पर हुई बात

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इसके बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार महागठबंधन राज्यसभा की दोनों सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इसके बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार महागठबंधन राज्यसभा की दोनों सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है. साथ ही दोनों सीट पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनायी जा रही है.

झामुमो की ओर से एक सीट पर केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को प्रत्याशी बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. वहीं दूसरी सीट पर घटक दल की ओर से एक संयुक्त प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है. राज्यसभा का चुनाव 26 मार्च को होना है. विधानसभा की वर्तमान स्थिति में झामुमो के एक उम्मीदवार की जीत तय है. एक सीट पर जीत के लिए प्रथम वरीयता के 28 वोटों की जरूरत है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दुमका सीट छोड़ने की वजह फिलहाल सदन में झामुमो के 29 विधायक हैं. दूसरी सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर महागठबंधन के उम्मीदवार को कम से कम 27 विधायकों की जरूरत पड़ेगी. महागठबंधन निर्दलीय समेत छोटे दलों को अपने साथ लेकर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है. इधर बाबूलाल के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ कर 26 हो गयी है. चुनाव में आजसू का रोल महत्वपूर्ण होने वाला है. सदन में आजसू के दो विधायक हैं. दोनों सीट पर प्रत्याशी उतारने को लेकर चल रही तैयारी, शिबू सोरेन को बनाया जा सकता है उम्मीदवार

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola