ePaper

Ranchi News : रोटरी क्लब रांची सदर अस्पताल में लगायेगा मेमोग्राफी मशीन

Updated at : 27 May 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : रोटरी क्लब रांची सदर अस्पताल में लगायेगा मेमोग्राफी मशीन

रोटरी क्लब रांची का मेजर डोनर सम्मान समारोह

विज्ञापन

रांची. रोटरी क्लब रांची की ओर से सदर अस्पताल रांची में एक मेमोग्राफी मशीन लगायी जायेगी. इसकी लागत लगभग 50 लाख रुपये होगी. इस मशीन की मदद से ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित जांच की जा सकेगी. इसके साथ ही योगदा सत्संग आइ हॉस्पिटल को आइ चेकअप वैन दिया जायेगा. जिसमें आंख जांचने के सभी प्रकार के उपकरण मौजूद होंगे. इसकी लागत लगभग 35 लाख रुपये होगी. यह घोषणा क्लब की ओर से मेजर डोनर सम्मान समारोह में की गयी. समारोह का आयोजन करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन हॉल में किया गया. इसमें मेजर डोनरों को सम्मानित किया गया.

ग्लोबल ग्रांट की मदद से 20 बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरीं

रोटरी के पीआरआइडी कमल सांघवी ने कहा कि दान देना एक सक्षम इंसान का सबसे खूबसूरत पक्ष होता हैं. डीजी विपिन चाचन ने कहा कि समाज में बड़े बदलाव दान से ही संभव हो पाते हैं. दिया हुआ दान बदलाव के लिए आवश्यक आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है. पीडीजी आलोक गुप्ता ने कहा कि समाज की मदद के लिए अपनी बंद मुट्ठियों को जरूर खोलें. डीजीसीसी मनीष जैन ने कहा कि एक साल में ग्लोबल ग्रांट की मदद से हमलोग 20 बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतार पाये हैं. हमारी थोड़ी सी कोशिश रोटरी के सेवा मिशन को और सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी.

प्रत्येक जिला में वृद्धा आश्रम खोले जायेंगे

डीजीएनडी मुकेश तनेजा ने कहा कि क्लब की एक महत्वपूर्ण परियोजना में प्रत्येक जिले में वृद्धा आश्रम खोलना है. आज बुजुर्ग जिस तरह परिवार और सोसाइटी में उपेक्षित हैं, उनके लिए क्लब का यह प्रयास उन्हें सम्मान से जीवन गुजारने में वरदान साबित हो सकता है. अध्यक्ष गौरव बॉगरॉय ने बताया कि क्लब की ओर से एक महीने के अंदर सदर अस्पताल रांची में एक मेमोग्राफी मशीन लगायी जायेगी.

20 परियोजनाओं पर खर्च हुए 8.5 करोड़ रुपये

समारोह में बताया गया कि मेजर डोनरों की मदद से लगभग 8.5 करोड़ रुपये की लागत से इस वर्ष क्लब 20 बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतार चुका है. इसमें बक्सर, नवादा, मोतिहारी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में डायलिसिस मशीन, गया में एडवांस्ड कार्डियेक एंबुलेंस, रांची सदर हॉस्पिटल में मेमोग्राफी मशीन, जमशेदपुर के सत्य साईं हॉस्पिटल में नवजात बच्चों के लिए आइसीयू, जमशेदपुर के राजस्थान सेवा सदन में आइसीयू, कोडरमा में एडवांस आइ क्लिनिक, रांची और पटना में आइ क्लिनिक मोबाइल बस, पटना के महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर स्क्रीनिंग वैन की सुविधा दी गयी है.

समारोह में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम संयोजक राजीव मोदी, दीपक डोकानिया, शाहिद पॉल, विनय ढांढनिया, ललित त्रिपाठी, विनोद सरावगी, रविंद्र सिंह चड्ढा, हितेश भगत, हरमिंदर सिंह, पूनम छाबड़ा, सुरेश साबू, सुमित अग्रवाल, ख्याति मुंजाल, अमित अग्रवाल, अजय साबू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola