रॉक मैंस प्रीमियर लीग:वॉरियर्स और चैलेंजर्स जीते

Published at :18 May 2024 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
रॉक मैंस प्रीमियर लीग:वॉरियर्स और चैलेंजर्स जीते

रॉकमैंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

रांची. रॉकमैंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में वॉरियर्स ने सुपरजाइंटस को 76 रनों से हराया. आकाश मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बनाये. इसमें साकेत वर्मा ने 76, दिनेश ने 64, जीतेंद्र ने 41 रन बनाये. जवाब में सुपरजाइंटस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी. इसमें आकाश ने 39 रन बनाये. सौरभ ने तीन विकेट लिए. वहीं दूसरे मैच में चैलेंजर्स ने स्मैशर्स को छह विकेट से पराजित किया. सौरव कुमार मैन ऑफ द मैच बने. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मैशर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाये. इसमें शुभम राज ने नाबाद 40, व शिवम ने नाबाद 35 रन व कुमार सौरभ ने 21 रन बनाये. विनीत ने दो विकेट लिए. जवाब में चैलेंजर्स की टीम ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बना कर मैच जीता. इसमें सौरभ ने नाबाद 35, अर्जुन ने 33 व उत्कर्ष ने नाबाद 26 रन बनाये. आयूष ने दो विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola