शिलान्यास के 11 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण, ग्रामीणों में नाराजगी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गयी मुड़मा-बरगड़ी सड़क के शिलान्यास के 11 महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है.
विज्ञापन
मांडर.
मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गयी मुड़मा-बरगड़ी सड़क के शिलान्यास के 11 महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है. करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क के मरम्मतीकरण के कार्य का शिलान्यास 14 अक्तूबर 2024 को किया गया था. मरम्मतीकरण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जाना था. शिलान्यास के 11 महीने बाद भी सड़क की मरम्मतीकरण का कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों के कारण इस सड़क पर आवागमन मुश्किल भरा हो गया है. नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व इस सड़क पर गड्ढों में जमा पानी में धान का बिचड़ा लगाकर भी विरोध प्रकट किया था. बताया गया कि ग्रामीण अब इस सड़क के गड्ढों को खुद से भरने और इसे चलने लायक बनाने की तैयारी में जुटे हैं.मांडर 1, सड़क निर्माण के लिए अनावरण किया गया शिलापट्ट.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










