Road Accident In Ranchi: रांची में तैनात CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार सिंह की फाइल फोटो
Road Accident In Ranchi: रांची में तैनात सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह 42 वर्ष के थे. सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
Road Accident In Ranchi: रांची-राजधानी रांची में तैनात सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. वह 42 वर्ष के थे. 14 मार्च की दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी. इससे सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी. नगड़ी थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर यह हादसा तब हुआ, जब वह रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप से वापस लौट रहे थे. सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर
तेज गति से आ रही XUV 700 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरे. इसके बाद एक ट्रक से भी उनकी टक्कर हो गयी. यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सड़क हादसे में मौत की जांच शुरू कर दी है.
सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
संजीत कुमार सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर धुलियार (तीनपहाड़) में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया. उनके असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर है.
पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे संजीत
सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार सिंह मूल रूप से धुलियार (तीनपहाड़, झारखंड) के निवासी थे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, झाड़ग्राम और रांची जैसे संवेदनशील स्थानों पर अपनी सेवाएं दी थीं. वर्तमान में वे रांची में तैनात थे. वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में पत्नी खुशी देवी, 14 वर्षीय पुत्र अंकुर और 12 वर्षीया पुत्री प्राची शामिल हैं. वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. परिवार में अभी माता-पिता भी हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




