गणतंत्र दिवस परेड : दिल्ली में दिखेगी झारखंड के बैद्यनाथ धाम की झांकी, भगवान बिरसा मुंडा की भी दिखेगी झलक

Updated at : 10 Jan 2023 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड : दिल्ली में दिखेगी झारखंड के बैद्यनाथ धाम की झांकी, भगवान बिरसा मुंडा की भी दिखेगी झलक

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर निकलने वाली झांकियों में झारखंड की झांकी का चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है. यहां के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दिशा में काफी मेहनत की है. झारखंड सरकार द्वारा देवघर स्थित बाबा धाम परिसर के प्रारूप को काफी बेहतर ढंग से दिखाया गया.

विज्ञापन

रांची. गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है. केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन को लेकर चयन हुआ. झारखंड की झांकी के प्रारूप की चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया. नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है एवं पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इसका रिहर्सल भी करा लिया जाना है.

झारखंड की झांकी का चयन गर्व की बात

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर निकलने वाली झांकियों में झारखंड की झांकी का चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है. यहां के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दिशा में काफी मेहनत की है. झारखंड सरकार द्वारा देवघर स्थित बाबा धाम परिसर के प्रारूप को काफी बेहतर ढंग से दिखाया गया. साथ ही देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी इसमें दर्शाया गया है. यहां की प्राचीन कला एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी गई है. इसके फलस्वरूप झारखंड की झांकी का चयन हुआ.

झारखंड की झांकी में देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम का होगा दर्शन

झारखंड की झांकी में देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम परिसर का प्रारूप प्रदर्शित किया जा रहा है. साथ ही झांकी के आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया है. झांकी के साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शायी जाएगी. झांकी के साथ पाइका नृत्य कर कलाकार राजपथ की शोभा बढ़ाएंगे.

Also Read: Jharkhand Cabinet Meeting: प्रवासी मजदूरों की सामान्य मौत पर भी परिजनों को आर्थिक मदद देने पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola