असिस्टेंट डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए दो सप्ताह में निकालें विज्ञापन : हाइकोर्ट

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
असिस्टेंट डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए दो सप्ताह में निकालें विज्ञापन : हाइकोर्ट

झारखंड हाइकोर्ट ने एक क्रिमिनल अपील याचिका के तहत स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर के रिक्त पद के मामले में सुनवाई की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने एक क्रिमिनल अपील याचिका के तहत स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर के रिक्त पद के मामले में सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. इस दाैरान राज्य सरकार व झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के जवाब को देखा. इसके बाद खंडपीठ ने जेपीएससी को दो सप्ताह के अंदर असिस्टेंट डायरेक्टर/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद का भी विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने आठ अक्तूबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने जवाब दायर कर बताया कि एफएसएल के डायरेक्टर के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए तीन सितंबर को विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में है. असिस्टेंट डायरेक्टर/सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर पद के लिए कुछ मार्गदर्शन सरकार से मांगा गया था, जो मिल गया है. उस पर आगे की कार्यवाही की जा रही है. उल्लेखनीय है कि हरि महतो की ओर से क्रिमिनल अपील दायर की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola