Ranchi News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मैक्लुस्कीगंज गया था युवक, फिर 17 घंटे बाद मिला शव

Published by :Kunal Kishore
Published at :03 Oct 2024 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने मैक्लुस्कीगंज गया था युवक, फिर 17 घंटे बाद मिला शव

मैक्लुस्कीगंज के चट्टीनदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान रांची निवासी आशुतोष सोनल हेरेंज के रूप में हुई है. यह युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए रांची से मैक्लुस्कीगंज गया था.

विज्ञापन

Ranchi News : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कुवांर पतरा चट्टीनदी से 29 वर्षीय छात्र आशुतोष सोनल हेरेंज का शव बरामद, यूडी के तहत मामला दर्ज. मैक्लुस्कीगंज में पिकनीक मनाने गए युवक के शव को 17 घंटे बाद बरामद किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष सोनल हेरेंज(मृतक) अपने अन्य चार दोस्तों( जिनमें बरियातू रांची निवासी 29 वर्षीय आकाशदीप डुंगडुंग, नामकुम रांची निवासी एलेन लेबलोंद उम्र 29, बेल बगान लोवाडीह रांची निवासी 29 वर्षीय अनुराग कुजूर व चुटिया रांची निवासी राहुल कुमार शामिल हैं.) ये सभी रांची से मैक्लुस्कीगंज घूमने व पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे.

काफी खोजबीन के बाद मिला शव

पिकनिक मनाने के बाद बुधवार को लगभग साढ़े तीन बजे के बाद आशुतोष सोनल हेरेंज पिकनिक स्पॉट से ही मिसिंग था. काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन गुरुवार को 17 घंटे बाद मैक्लुस्कीगंज पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय युवकों की मदद से आशुतोष सोनल हेरेंज का शव को नदी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिम्स

परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु रिम्स रांची भेज दिया. मामले को लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

वापस घर जाते हुए दोस्तों ने उसे खोजा लेकिन नहीं मिला आशुतोष

घटना के सम्बंध में मृतक के मित्र 29 वर्षीय आकाश डुंगडुंग ने बताया कि वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. वह और आशुतोष सोनल हेरेंज(मृतक) पहली बार मैक्लुस्कीगंज आये थे. जबकि अन्य तीन दोस्त पहले भी मैक्लुस्कीगंज आ चुके हैं. बताया कि बुधवार को पांचो मित्र मैक्लुस्कीगंज पहुंचे, यहां पर एक अन्य मित्र निशित खलखो को लेकर सभी कुवांर पतरा स्थित चट्टीनदी पहुंचे. घूमने के बाद सभी ने मिलकर मुर्गा बनाया और साथ में खाया. इसी बीच निशित खलखो बाजार जाने की बात कह कर घर चला गया. संध्या लगभग चार बजे लौटने के क्रम में पांचो मित्र में एक आशुतोष नहीं था. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला.

दोस्तों ने पुलिस को जानकारी

इस बात की जानकारी मैक्लुस्कीगंज निवासी निशित खलखो व स्थानीय पुलिस को दिया गया. देर रात तक प्रशासन के प्रयास के बाद भी अशुतोष का पता नहीं चल सका. गुरुवार की सुबह एक बार पुनः चट्टीनदी जाकर जांच पड़ताल शुरू किया गया. इसी क्रम में स्थानीय युवकों के सहयोग से लापता छात्र आशुतोष सोनल हेरेंज का शव उक्त नदी से बरामद किया गया.

परिजनों में दुख का माहौल

मृतक के पिता सरोज सुभाष हेरेंज ने बताया कि आशुतोष सोनल हिम्मती व मेहनती लड़का था. वह ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर जेपीएससी की तैयारी कर रहा था. दोस्तों के बीच कभी कोई विप्पति या परेशानी होने पर उनके अभिभावक हमेशा आशुतोष (मृतक)को बुलाते थे. मैक्लुस्कीगंज घूमने जाने व पिकनिक मनाने की बात भी आशुतोष ने घर में बताया था. इस तरह उसकी मौत की खबर से बेहद दुखी हूं.

Also Read: Jharkhand Naxal News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 17 पुलिसकर्मियों को मारने वाला हार्डकोर नक्सली समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola