अमिताभ चौधरी रांची वीमेंस फुटबॉल लीग आज से

उदघाटन मुकाबले में स्टार वॉरियर्स कांके और जय जवान क्लब डिबडीह की टीमें आमने-सामने होंगी.
खेल संवाददाता, रांची रांची. रांची में पहली बार गुरुवार से महिला फुटबॉल लीग शुरू होगी. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय अमिताभ चौधरी फुटबॉल लीग के उदघाटन मुकाबले में स्टार वॉरियर्स कांके और जय जवान क्लब डिबडीह की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से खेला जायेगा. दिन का दूसरा मैच दोपहर 3.30 बजे से एसबीसी जोरार नामकुम व डीएसएस अकादमी के बीच होगा. मैच से पहले आदिवासी ग्रुप रांची ढाक-नगाड़ा व शाहनाई से खिलाड़ियों व दर्शकों को लुभायेंगे. नागपुरी सिंगर बरखा बड़ाईक भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर व अभिषेक चौधरी उदघाटन मुकाबले में मौजूद रहेंगे. सभी मैच खेलगांव के प्रैक्टिस व स्टेडियम ग्राउंड में खेले जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










