23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची की ये 3 जगहें हैं छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट, फैमिली और दोस्तों के साथ करें विजिट

Ranchi Tourism: राजधानी रांची अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन आध्यात्मिक केंद्रों के लिए मशहूर है. इसकी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध इतिहास को दर्शाते ये तीन पर्यटन स्थल, इसे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं. यहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

Ranchi Tourism: झारखंड की राजधानी रांची अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन धार्मिक स्थल, घने जंगल और खूबसूरत वादियों के लिये पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं. यहां कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनका दीदार करने हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी रांची पहुंचते हैं. ये मनमोहक जगहें छुट्टियां बिताने के लिये खास है. यहां आकर आपको शांति और सुकून की प्राप्ति होती है. इस लेख में हम आपको रांची में स्थित ऐसे ही 3 पर्यटन स्थलों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुंडरू जलप्रपात

Hundru Fall Ai Generated Image
रांची की ये 3 जगहें हैं छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट, फैमिली और दोस्तों के साथ करें विजिट 5

रांची में अनगिनत खूबसूरत और मनमोहक झरने मौजूद हैं. इस वजह से इसे सिटी ऑफ वॉटर फॉल के नाम से भी जाना जाता है. यहां मौजूद अनेकों जलप्रपातों में से एक है, हुंडरू फॉल (Hundru Fall), जो रांची से मजह 45 किलोमीटर की दूरी पर रांची-पुरूलिया रोड पर स्थित है. हुंडरू फॉल रांची का सबसे ऊंचा और लोकप्रिय जलप्रपात है. यहां पूरे साल पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. चारों तरफ से घने जंगल से घिरे हुंडरू फॉल में 320 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है. इतनी ऊंचाई से गिरता पानी अद्भुत दृश्य बनाता है. झरने के नीचे कल-कल बहता पानी लोगों की सारी थकान दूर कर उन्हें सुकून का एहसास कराता है. इस झरने के आसपास फैला प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है. यह अपने अदम्य सौंदर्य के लिये झारखंड सहित पूरे देश में मशहूर है. इतने मनमोहक नजारों से परिपूर्ण जगह फैमिली और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

मां देवड़ी मंदिर

Maa Dewri Temple
रांची की ये 3 जगहें हैं छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट, फैमिली और दोस्तों के साथ करें विजिट 6

रांची केवल प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध नहीं है. यह जगह प्राचीन समय से आस्था और आध्यात्म का केंद्र रहा है. यहां मौजूद अनेकों प्राचीन मंदिर, इस बात का प्रमाण है कि रांची श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. राजधानी के इन्हीं प्राचीन मंदिरों में से एक है, आस्था और विश्वास का केंद्र ‘मां देवड़ी मंदिर’ (Maa Dewri Mandir). यह मंदिर श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र और धार्मिक पर्यटन स्थल है. यहां लाखों की संख्या में भक्त 16 भुजी मां देवड़ी के दर्शन करने आते हैं. यहां स्थापित माता की प्रतिमा करीब 700 साल पुरानी है. रांची आने वाला हर श्रद्धालु मां देवड़ी के चरणों में अपना सिर जरूर झुकाता है. कहा जाता है मां के दर्शन करने वाले सभी भक्तों की मनोकामना माता अवश्य पूरी करती है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इस मंदिर खास लगाव है. इस मंदिर में आने के बाद लोगों को शांति और एक जुड़ाव की अनुभूति होती है. छुट्टी में आप परिवार और दोस्तों के साथ मां देवड़ी का आशीर्वाद लेने आ सकते हैं.

दशम जलप्रपात

Dassam Fall Ai Generated Image
रांची की ये 3 जगहें हैं छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट, फैमिली और दोस्तों के साथ करें विजिट 7

रांची में स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है दशम वाटरफॉल (Dassam Waterfall). यह टाटा-रांची हाईवे रोड पर तैमारा गांव के पास मौजूद एक खूबसूरत झरना है, जो कांची नदी पर बना है. इस मनमोहक जलप्रपात से पानी की 10 धाराएं निकलती हैं, जो नीचे गिरते हुए काफी मनोरम दिखती है. इसी वजह से इसे दशम जलप्रपात के नाम से जाना जाता है. इस जलप्रपात में बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने आते हैं. इस जलप्रपात से लगभग 144 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जिसे देखकर सैलानी काफी रोमांचित महसूस करते हैं. यह जलप्रपात रील प्रेमियों को भी काफी आकर्षित करता है. क्योंकि इसके आसपास फैली हरियाली जलप्रपात की खूबसूरती को और निखारती है. यह जलप्रपात रांची से केवल 40 किलोमीटर दूर स्थित है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की मिट्टी में आज भी जिंदा है भगवान बुद्ध की गूंज, जुड़ा है खास नाता

प्रतिबंधित संगठन के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर नाबालिग गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा गया

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी को लेकर सरकार सख्त, इन महिलाओं को लौटानी होगी राशि

गिरिडीह में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दस घायल

Rupali Das
Rupali Das
Content Writer at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel