रांची से मुंबई के बीच सीधी विमान सेवा 10 जून से, जानें हैदराबाद, बेंगलुरु के लिए कब मिलेगी ये सुविधा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2023 6:46 AM
रांची से जयपुर और मुंबई के लिए नयी विमान सेवा की शुरुआत की जायेगी. इसके अलावा 10 जून से रांची से मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी.
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई. इसमें आने वाले दिनों में शुरू होने वाली विमान सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. बैठक में बताया गया कि जुलाई से रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए आकाश एयरलाइंस द्वारा सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी.
वहीं इंडिगो द्वारा रांची से जयपुर और मुंबई के लिए नयी विमान सेवा की शुरुआत की जायेगी. इसके अलावा 10 जून से रांची से मुंबई के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जायेगी. साथ ही इंडिगो द्वारा 240 यात्रियों की क्षमता वाले विमान की सेवा शुरू की जायेगी. इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा.
Also Read: झारखंड : हजारीबाग के करीब 1800 सरकारी स्कूलों में 16 जून से शुरू हो रही बैक टू स्कूल कैंपेन
बताया गया कि जेट एयरवेज भी रांची से अपनी सेवा प्रारंभ करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है. संभावना व्यक्त की गयी कि आनेवाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. जानकारी दी गयी कि जल्द ही बोकारो और दुमका से भी विमान सेवा की शुरुआत होगी. इसे लेकर सक्रियता के साथ काम हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










