ePaper

रांची से बिहारशरीफ जा रही बस ने नवादा में खड़े ट्रक को मारी टक्कर, बस में सवार थे BPSC के परीक्षार्थी

Updated at : 30 Sep 2022 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
रांची से बिहारशरीफ जा रही बस ने नवादा में खड़े ट्रक को मारी टक्कर, बस में सवार थे BPSC के परीक्षार्थी

दुर्घटना में घायल सभी छात्र-छात्राओं को हल्की-फुल्की चोटें आयीं हैं. कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. विष्णु रथ बस को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. दुर्घटना के बाद बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गयी. हालांकि, पहले बताया गया था कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल से बस का चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची से बिहार के बिहारशरीफ की ओर जा रही एक बस नवादा में दुर्घटनाग्रस्त (Bus Accident in Nawada) हो गयी. नवादा में बस ने सड़क किनारे एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. इसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गये. बस में सवार यात्रियों में अधिकतर बीपीएससी की परीक्षा (BPSC Exam) देने के लिए बिहार जा रहे थे. दुर्घटना शुक्रवार को सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में हुई.

बस में सवार थे बीपीएससी के परीक्षार्थी

बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल सभी छात्र-छात्राओं को हल्की-फुल्की चोटें आयीं हैं. कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. रांची से जाने वाली विष्णु रथ बस को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. दुर्घटना के बाद बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गयी. हालांकि, पहले बताया गया था कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल से बस का चालक फरार हो गया.

Also Read: Jharkhand: बस की तेज रफ्तार रहने से हुई दुर्घटना, रांची संत जेवियर्स कॉलेज के 15 स्टूडेंट्स घायल

फिसलकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरायी बस

दरअसल, नवादा में इस वक्त सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. बारिश की वजह से यहां की मिट्टी गीली हो गयी थी. यही वजह है कि बस फिसलकर सड़क के किनारे चली गयी और खड़े ट्रक से टकरा गयी. फलस्वरूप बस में सवार 40 यात्री घायल हो गये. गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन