रांची के बाजारों में सस्ती हुई सब्जियां, आलू, प्याज और टमाटर के भाव भी गिरे

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : रांची के बाजारों में इन दिनों आलू, प्याज और टमाटर समेत मौसमी सब्जियों का भाव गिरा हुआ है. प्याज की कीमत में भारी गिरावट आयी है. थोक में प्याज का भाव 13 से 14 रुपए किलो है. जबकि सादा आलू 13 रुपए और लाल आलू 18 रुपए किलो बिक रहा है. इसके टमाटर बाजार में 10 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है.

विज्ञापन

Ranchi News : राजधानी रांची के बाजारों में इन दिनों प्याज की कीमत में भारी गिरावट आयी है. केवल प्याज ही नहीं बल्कि आलू, टमाटर समेत विभिन्न सब्जियां भी बाजार में सस्ती हो गयी है. थोक में प्याज का भाव 13 से 14 रुपए किलो है. जबकि सादा आलू 13 रुपए और लाल आलू 18 रुपए किलो बिक रहा है. इसके टमाटर बाजार में 10 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोज 15 से 20 ट्रक आलू आ रहा रांची

बाजारों में मध्प्रदेश और महाराष्ट्र से प्याज आ रहे हैं. इसके अलावा स्थानीय प्याज की भी आवक शुरू हो गयी है. इसी कारण बाजार में प्याज की कीमत काफी घट गयी है. हर घर में इस्तेमाल होने वाले आलू की बात करें तो सादा आलू कोलकाता से और लाल आलू उत्तर प्रदेश से आ रहा है. हर दिन औसतन 15 से 20 ट्रक आलू रांची पहुंच रहे हैं. इसके अलावा बाजार में लहसुन 90 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है. फिलहाल लहसुन मध्य प्रदेश और राजस्थान से रांची आ रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मौसमी सब्जियां हुई सस्ती

आलू, प्याज के अलावा मौसमी सब्जियों की कीमत भी बाजार में गिरी है. इन दिनों भिंडी, टमाटर, खीरा, करेला, लौकी समेत अन्य कई सब्जियों की कीमत में गिरावट आयी है. अभी रांची के बाजारों में सब्जियां 20 से 30 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है. वहीं फूल गोभी 30 से 40 रुपए किलो बिक रह है.

इसे भी पढ़ें

Samvidhan Bachao Rally: रांची में मोदी सरकार पर बरसे खरगे, पूछा- आतंकी हमले की आशंका थी, तो अलर्ट क्यों नहीं किया?

झारखंड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, जहां रोजाना 100 से अधिक ट्रेनों का होता है आवागमन

सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिये झारखंड सरकार करेगी सहयोग, देगी इतने लाख रूपये का बीमा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola