Ranchi News: रांची RPF ने गूगल मैप से भटके युवक का गांव खोजा, फिर किया परिजनों के हवाले

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Dec 2024 10:17 PM

विज्ञापन

अपने परिजनों और आरपीएफ टीम के साथ भटका युवक

Ranchi News : रांची की आरपीएफ टीम ने भटके युवक को उनके परिजनों से मिलाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया. वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था. गूगल मैप में सर्च करने पर उसका पता मध्य प्रदेश के धनोरा जिला मिला.

विज्ञापन

रांची : रांची के हटिया स्टेशन में दो दिसंबर को आरपीएफ को एक भटकता युवक जागेश्वर विश्वकर्मा (25 वर्ष) मिला. वह ठीक से कुछ बोल नहीं पा रहा था. इसके बाद आरपीएफ टीम ने उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया. युवक ने टूटी-फूटी भाषा में आरपीएफ को सिर्फ अपने गांव बघई के बारे में बताया. गूगल मैप में सर्च करने पर उसका पता मध्य प्रदेश के धनोरा जिला अंतर्गत बघई निकला. इसके बाद आरपीएफ ने उक्त गांव के बारे में नीमछ पुलिस कंट्रोल रूम को बताया. नीमछ कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि वह गांव सिवनी पुलिस कंट्रोल रूम के अंतर्गत आता है.

युवक के परिजनों को तलाश कर बुलाया गया पुलिस स्टेशन

फिर सिवनी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने पर धनुरा पुलिस स्टेशन की जानकारी दी गयी. इसके बाद वहां के थाना प्रभारी को आरपीएफ ने युवक के बारे में बताया. धनुरा पुलिस ने इसके बाद युवक के परिजनों को तलाश कर उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया. वहां रांची के आरपीएफ अधिकारियों ने वीडियो कॉल के जरिये युवक के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से उसकी बात करायी.

डेढ़ साल पहले मजदूरी करने चेन्नई गया था युवक

युवक के पिता नंदलाल विश्वकर्मा ने आरपीएफ अधिकारियों को बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व एक व्यक्ति बघई गांव के तीन युवकों को मजदूरी कराने के लिए चेन्नई ले गया था. लेकिन जागेश्वर को छोड़कर दो अन्य युवक गांव लौट गये. युवक के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसलिए वह अपने पुत्र को लाने के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे थे. मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के पिता सहित अन्य लोग हटिया स्टेशन पहुंचे. इसके बाद युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया.

Also Read: झारखंड विधानसभा सत्र को लेकर कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, अनुपूरक की तैयारी में जुटी सरकार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola