अनगड़ा में दुर्घटना के बाद अचानक पिकअप में लगी आग, गाड़ी जलकर हुई खाक

Updated:
विज्ञापन

पिकअप में लगी आग

Ranchi News : अनगड़ा में जोन्हा अमरूद बगान के समीप आज रविवार की दोपहर एक मालवाहक पिकअप में भीषण आग लग गयी. गनीमत रही कि ऑटो चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गयी.

विज्ञापन

Ranchi News | अनगड़ा, जितेन्द्र कुमार : राजधानी रांची के अनगड़ा में जोन्हा अमरूद बगान के समीप आज रविवार की दोपहर एक मालवाहक पिकअप में भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयानक थी कि पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद गाड़ी स्टार्ट करते ही लगी आग

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अपना संतुलन खोते हुए डिप्टी नाला पुल के गार्डवाल से जा टकराया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पिकअप को सीधा कर दिया. इसके बाद जैसे ही चालक ने पिकअप स्टार्ट किया, गाड़ी में आग लग गयी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशकत से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. चालक से बाहर निकलते ही पिकअप पूरी तरह से जलकर राख हो गया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Crime: पीने के लिए मांगा पानी, फिर टांगी से महिला को काट डाला, सनकी ने तीन को किया जख्मी, कुएं से हुआ अरेस्ट

Monsoon Tracker: 17 से 19 जून के बीच झारखंड में शुरू होगी मानसून की बारिश, बोले मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद

Ranchi News : कटहल मोड़ में होमगार्ड जवान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराई गई परेड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola