खुशखबरी : झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह लॉन्च
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Aug 2020 10:03 AM
रांची : झारखंड के इतिहास में आज का दिन हमेशा याद रखा जायेगा. आज का दिन बेहद खास है क्योंकि झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह की आज लॉन्चिंग की गयी. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में राज्य के नये लोगो का अनावरण किया गया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह जारी किया.
रांची : झारखंड के इतिहास में आज का दिन हमेशा याद रखा जायेगा. आज का दिन बेहद खास है क्योंकि झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह की आज लॉन्चिंग की गयी. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में राज्य के नये लोगो का अनावरण किया गया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह जारी किया.
झारखंड के लिए खुशखबरी है. यहां के निवासियों के लिए भी आज दिन हमेशा यादगार रहेगा क्योंकि आज झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया था.
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू समारोह की मुख्य अतिथि थीं. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन मौजूद रहे और प्रीतक चिन्ह जारी किया. राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग इस पल के गवाह बने.
झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह में राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया है. हरा रंग हरियाली और वन-संपदा का प्रतीक है. हाथी राज्य के ऐश्वर्य व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को रेखांकित कर रहा है. पलाश का फूल प्राकृतिक सौंदर्य का बोध कराता है. स्थानीय पर्व त्योहारों एवं जनजातीय कलाओं के जरिए कला-संस्कृति का परिचय दिया गया है. बीच में अशोक स्तंभ है.
झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का नया प्रतीक चिन्ह हमारी संस्कृति को रेखांकित करता है. यह हमारी अस्मिता व हमारी चेतना का प्रतीक है. राज्य के प्राकृतिक परिवेश एवं यहां के लोगों के जीवन दर्शन को अपने में समेटे हुए हमारी पहचान को प्रकट करता है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










