ePaper

रांची नगर निगम ने शुरू की डेड बॉडी फ्रीजर देने की पहल, वार्ड पार्षदों ने इस उद्देश्य से की थी मांग

Updated at : 08 Oct 2021 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
रांची नगर निगम ने शुरू की डेड बॉडी फ्रीजर देने की पहल, वार्ड पार्षदों ने इस उद्देश्य से की थी मांग

रांची नगर निगम ने वार्ड पार्षदों को डेड बॉडी फ्रीजर देने की पहल शुरू कर दी है. अब तक 10 वार्ड पार्षदों को डेड बॉडी फ्रीजर दिया जा चुका है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News रांची : रांची नगर निगम ने वार्ड पार्षदों को डेड बॉडी फ्रीजर देने की पहल शुरू कर दी है. अब तक 10 वार्ड पार्षदों को डेड बॉडी फ्रीजर दिया जा चुका है.आनेवाले दिनों में सभी पार्षदों को फ्रीजर उपलब्ध कराया जायेगा. इसमें शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

पार्षदों ने की थी मांग :

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पार्षदों ने डेड बॉडी फ्रीजर की मांग की थी. उनका कहना था कि शहर में हर दिन दर्जनों लोगों की मौत कोरोना से हो रही है. इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जिनके परिजन दूसरे शहर या फिर विदेश में रह रहे हैं.

ऐसे में उनसे संपर्क करने पर वे एक से दो दिन तक शव को सुरक्षित रखने का आग्रह कर रहे थे, ताकि वे आकर अंतिम दर्शन कर सकें. लेकिन शव को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मजबूरी में ऐसे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया जा रहा था. अब डेड बॉडी फ्रीजर मिलने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola