रांची में LPG के लिए भगदड़, हेल्पलाइन नंबर कहीं स्विच ऑफ तो कहीं बिजी, लोग घंटों धूप में खड़े फिर भी बेरंग

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की स्थिति में कहीं स्विच ऑफ आ रहा तो कहीं बिजी, Symbolic Pic- AI

Ranchi LPG Gas Crisis: रांची में रसोई गैस बुकिंग का संकट गहराया है. इंडेन द्वारा जारी अधिकांश एजेंसियों के हेल्पलाइन नंबर बंद या फिर व्यस्त मिले. उपायुक्त के निर्देश के बावजूद होम डिलीवरी प्रभावित है. जानें उपभोक्ताओं के पास अब क्या ऑप्शन हैं.

विज्ञापन

Ranchi LPG Gas Crisis, रांची : रसोई गैस की बुकिंग नहीं होने से राजधानीवासी परेशान हैं. विभिन्न माध्यमों से प्रयास करने के बाद बड़ी मुश्किल से बुकिंग हो रही है. लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए इंडेन ने शहर की अपने अलग-अलग एजेंसियों के दो-दो नंबर जारी किया था. लेकिन, हकीकत यह है कि शुक्रवार को किसी गैस एजेंसी का नंबर स्विच ऑफ है, तो किसी का नंबर नेटवर्क से बाहर है का संदेश मिल रहा था. जबकि, कुछ मोबाइल नंबर व्यस्त थे. इस कारण लोग दिन भर परेशान रहे. वहीं, जिस एजेंसी ने फोन उठाया, कहा कि फोन करने पर बुकिंग नहीं लिया जा रहा है. गैस वेंडर जब आपके एरिया में जायेगा, तो कार्ड दिखा कर गैस ले लीजियेगा. लेकिन, वास्तविकता यह है कि अधिकांश जगहों पर होम डिलिवरी के लिए वेंडर नहीं जा रहे हैं. लोग सिलेंडर लेकर भाग-दौड़ कर रहे हैं.

एजेंसी न सुने, तो फील्ड ऑफिसर को करें शिकायत

मैनुअल बुकिंग भी एजेंसी नहीं कर रही है. हर एजेंसी के शोरूम में फील्ड ऑफिसर का नंबर भी है. किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर इनसे संपर्क किया जा सकता है. रांची में इंडेन के फील्ड ऑफिसर पूजा महेश 9492891671 और हर्ष रंजन 8340505205 हैं.

Also Read: किल्लत या कालाबाजारी? चतरा के होटलों में खप रहे घरेलू गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं के सामने ‘भोजन’ का संकट

कार्ड देख कर कुछ एजेंसियों ने डिलिवरी की

कार्ड देख कर कुछ एजेंसियों ने डिलिवरी की. इसके लिए कंपनी की ओर से एजेंसियों को बकायदा फॉर्मेट दिया गया है. इसमें ग्राहक संख्या, अंतिम रिफिल कब लिया गया और वर्तमान में कब डिलिवरी दी गयी, इसका डाटा पेपर में मेंटेन करने को कहा गया है. वहीं, कुछ-कुछ ग्राहक भी अंतिम डिलिवरी को पेन से छेड़छाड़ और फाड़ दे रहे हैं. इस कारण एजेंसियों को भी काफी दिक्कतें हुईं.

गैस के लिए परेशान रहे लोग

रसोई गैस के लिए शुक्रवार को भी लोग परेशान रहे. एजेंसियों के शोरूम के बाहर और गोदामों में लोगों की लंबी लाइन दिखी. कहीं ट्रक से, तो कहीं पर ऑटो लगा कर लोगों को डिलिवरी दी गयी. लोग घंटों धूप में खड़े होकर गैस के लिए लोग परेशान दिखे. इधर, शुक्रवार को भी गैस कंपनियों का सर्वर पूरी तरह से ठप रहा. इस कारण आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ एजेंसी के मालिक भी परेशान रहे.

सर्वर ठप होने से स्टॉक के मिलान में परेशानी

इधर, गैस कंपनियों का सर्वर सही तरीके से काम नहीं करने के कारण गैस एजेंसी के कर्मी परेशान हैं. एजेंसियों के पास कितना स्टॉक आया और कितना स्टॉक निकला है, इसका मिलान सही तरीके से नहीं हो रहा है. एजेंसियों का कहना है कि सर्वर ठीक नहीं होने के कारण यह परेशानी हुई है.

नया कनेक्शन अभी नहीं मिलेगा

गैस एजेंसियों में लोगों को नया कनेक्शन नहीं मिल रहा है. एजेंसियों से लोग बैरंग लौट रहे हैं. लोगों से कहा जा रहा है कि इस महीने के बाद आइये, अभी नया कनेक्शन नहीं मिल रहा है. हर एजेंसियों में औसतन लगभग पांच ग्राहक नये कनेक्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, कुछ एजेंसी केवल फॉर्म भरने को बोल रहे हैं. उनका कहना है कि बाद में इसे पोर्टल पर डाल कर वेरिफिकेशन किया जायेगा. यही नहीं, सर्वर काम नहीं करने के कारण मोबाइल नंबर में बदलाव, गैस ट्रांसफर, आवासीय पता में बदलाव सहित कई काम पूरी तरह से ठप है.

किन गैस एजेंसियों की क्या थी स्थिति

अदिति इंडेन : फोन करने पर कंज्यूमर नंबर नोट किया गया.
शांतनु इंडेन : एक नंबर चालू, दूसरे नंबर पर फोन नहीं उठाया.
देवी गैस : एक नंबर स्विच ऑफ, तो दूसरा नंबर व्यस्त मिला.
आनंद गैस : पहले नंबर पर फोन नहीं उठाया, तो दूसरा नंबर स्विच ऑफ मिला.
अल्फा इंडेन : दोनों नंबर व्यस्त मिले.
रांची गैस : एक नंबर व्यस्त मिला और दूसरे पर आयदर स्विच ऑफ या नेटवर्क से बाहर का मैसेज मिला.
उरांव गैस : दोनों नंबर व्यस्त मिले.
झलक इंडेन : दोनों नंबर व्यस्त मिले.
बरियातू इंडेन : एक नंबर पर व्यस्त या उपलब्ध नहीं और दूसरा नंबर स्विच ऑफ मिला.
इंद्रप्रस्थ गैस : मोबाइल नंबर व्यस्त मिले.
टाटीसिलवे इंडेन : फोन करने पर नाम और कंज्यूमर नंबर नोट किया गया.
ओरमांझी इंडेन : एक नंबर व्यस्त, तो दूसरा नंबर नहीं उठाया गया.
सिटी इंडेन : कार्ड लेकर एजेंसी जाइये, वहां बुकिंग होगी.
माधुरी इंडेन : एक नंबर व्यस्त, तो दूसरा नंबर स्विच ऑफ मिला.

Also Read: झारखंड : रसोई गैस से हैं परेशान तो PNG कनेक्शन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन जारी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola