नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रांची में नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नामकुम थाना पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. फिलहाल नामकुम थाना पुलिस आरोपी गौतम महली एवं बिट्टू तिर्की से पूछताछ कर रही है. इन दोनों पर नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया में डालने का आरोप था.

नाबालिग के अनुसार घटना तीन जुलाई की है, जब दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी. उसकी मां किसी काम से बाहर गयी हुई थी, उस वक्त दोनों आरोपी गौतम महली और बिट्टू तिर्की उसके घर में घुस गये और दरवाजा को बंद कर दिया था. इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की थी और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी.
इस डर से पीड़िता ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, पर जब उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया . इसके बाद पीड़िता के पिता ने जाकर नामकुम थाना में घटना की जानकारी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कि और आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Posted By: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए