रांची से एयर इंडिया एक्सप्रेस की 4 और इंडिगो की 1 फ्लाइट आज से बंद

Updated:
विज्ञापन
airplane image

एयरप्लेन की सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Ranchi Flight Update: एयर फ्यूल की बढ़ती लागत और विमानों की कमी के कारण 1 जुलाई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट एयर से इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक फ्लाइट का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

Ranchi Flight Update: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक जुलाई से अलग-अलग शहरों के लिए संचालित पांच नियमित उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के चार और इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान शामिल हैं. एयरलाइन कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती लागत और विमानों की कमी को इस निर्णय का प्रमुख कारण बताया है. स्थिति सामान्य होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी. 

इन 5 उड़ानों को किया गया बंद

बंद की गईं उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आइएक्स 2379/2378 (दिल्ली-रांची-दिल्ली), आइएक्स 1053/1051 (दिल्ली-रांची-दिल्ली), आइएक्स 2373/2372 (हैदराबाद-रांची-मुंबई) और आइएक्स 2375/2374 (मुंबई-रांची-हैदराबाद) शामिल हैं. इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई7317/6ई7251 का संचालन भी फिलहाल रोक दिया गया है. इन उड़ानों के बंद होने से रांची से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर व्यावसायिक यात्रियों, छात्रों और इलाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों पर इसका असर पड़ने की संभावना है. यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में टिकट बुक कराने या यात्रा कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है.  

एक विमान रद्द, कई देर से उड़े

इंडिगो एयरलाइंस का भुवनेश्वर-रांची विमान (6ई7361) मंगलवार को रद्द कर दिया गया. इस बारे में एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान को रद्द किया गया. इसकी सूचना यात्रियों को फोन पर दे दी गई थी. वहीं, मौसम खराब होने के कारण आधा दर्जन से अधिक विमान देर से रांची एयरपोर्ट से उड़े. इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-मुंबई विमान सुबह 8.50 की जगह सुबह 9.45 बजे, रांची-बेंगलुरु विमान सुबह 9.35 की जगह सुबह 10.00 बजे, रांची-दिल्ली विमान दोपहर 12.00 की जगह दोपहर 12.20 बजे, इंडिगो का रांची-मुंबई विमान दोपहर 1.40 की जगह 2.15 बजे, रांची-पटना विमान दोपहर 1.55 की जगह 2.20 बजे, रांची-दिल्ली विमान दोपहर 2.50 बजे की जगह दोपहर 3.42 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 3.00 की जगह दोपहर 3.25 बजे, रांची-मुंबई विमान दोपहर 3.10 बजे की जगह 3.50 बजे, इंडिगो का रांची-कोलकाता विमान दोपहर 3.40 बजे की जगह शाम 4.15 बजे उड़ा. 

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola