रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द, आठ उड़ानें हुईं विलंबित

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइट (ai generated image)

रांची एयरपोर्ट पर मंगलवार को यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. इंडिगो की रांची-Kolkata फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, जबकि आठ अन्य विमानों को विलंब से गंतव्य तक पहुंचना पड़ा. तकनीकी और एयर ट्रैफिक समस्याओं के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई.

विज्ञापन

Ranchi Flight Cancellation : देश के विभिन्न राज्यों से मंगलवार को आठ विमान विलंब से रांची पहुंचे. वहीं, रांची-कोलकाता फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई और उन्हें एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इंडिगो के रांची-कोलकाता विमान (शाम 5.50 बजे उड़ान भरता है) को तकनीकी कारणों से रद्द किया गया. वहीं, इंडिगो का रांची दिल्ली विमान सुबह 9.10 की जगह 9.41 बजे उड़ा. 

तकनीकी व एयर ट्रैफिक कारणों से कई उड़ानें हुईं विलंबित

इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान सुबह 10 की जगह 10.35 बजे, इंडिगो का रांची-मुंबई विमान दोपहर 1.40 की जगह 2.47 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 3.00 की जगह 3.21 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का रांची-बेंगलुरु विमान दोपहर 3.50 की जगह शाम 4.41 बजे, इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान शाम 5.05 की जगह 5.45 बजे, इंडिगो का रांची-भुवनेश्वर विमान शाम 6.50 की जगह रात 8.05 बजे और इंडिगो का रांची-चेन्नई विमान शाम 7.40 बजे की जगह शाम 7.55 बजे उड़ा. इस संबंध में एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी और एयर ट्रैफिक के कारण विमान विलंब से आये.

इसे भी पढ़ें: नेमरा में छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, 'सरकार की आंख भी है, कान भी है'

इसे भी पढ़ें: सीधे पाकिस्तान से जुड़े थे अरसद महफूज और शाहीन के तार, कोडरमा पुलिस ने किया खुलासा


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola