विवेक की कप्तानी में रांची जिला अंडर-19 टीम घोषित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 10:31 PM
Birsa Munda
रांची का पहला मैच रविवार को खूंटी से होगा.
रांची. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा 31 मार्च से जेएससीए स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को विवेक कुमार की कप्तानी में रांची जिला अंडर-19 टीम घोषित की गयी. टीम में विवेक कुमार (कप्तान), वत्सल तिवरी, लावण्या सिंह, लक्ष्य, अभिनव सागर, रेयान सपकोटा, अमन कुमार (विकेटकीपर), अमन कुमार, टीयर्स कुमार, इशान ओम, समीर अंसारी, अर्शलन फैसल, आर्यन राज, अमृत उरांव और मो अयान शामिल हैं. वहीं स्टैंडबाइ में हर्षित कुमार, यश कुमार राठौर, अमितेश कुमार, आयुष कुमार परमार, अमन कुमार मिश्रा व अक्षत झा को रखा गया है. टीम के कोच शिव प्रकाश गौतम और मैनेजर शंभू शरण सिन्हा हैं. रांची का पहला मैच रविवार को खूंटी से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










